सागर संभाग की मिली जिम्मेदारी, सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में लंबे अनुभव का मिला लाभ

0
139

श्रीमती पूनम साहू बनीं भाजपा प्रदेश सहसंयोजक*
महिला एवं स्वसहायता समूह प्रकोष्ठ

सागर संभाग की मिली जिम्मेदारी, सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में लंबे अनुभव का मिला लाभ

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल जी की सहमति से भाजपा महिला एवं स्वसहायता समूह प्रकोष्ठ, मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की संगठनात्मक नियुक्तियां घोषित की गई हैं। जारी सूची में श्रीमती पूनम साहू जी को प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त करते हुए सागर संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्रीमती पूनम साहू जी लंबे समय से सामाजिक, राजनीतिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में सक्रिय रहकर समाजसेवा करती आ रही हैं। वर्तमान में वे राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन में राष्ट्रीय महिला महामंत्री, मकरोनिया साहू समाज महिला मंडल की अध्यक्ष तथा जिला सागर अंत्योदय समिति की सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं।
इसके पूर्व भी श्रीमती पूनम साहू जी भाजपा संगठन में मंडल, जिला से लेकर प्रदेश कार्यसमिति, महिला मोर्चा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों पर रहकर सक्रिय रूप से कार्य कर चुकी हैं। इसके साथ ही वे विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों और समितियों में भी सक्रिय सहभागिता रखती हैं।
प्रदेश सहसंयोजक के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर श्रीमती पूनम साहू जी ने मा कर्मा संदेश पत्रिका के प्रधान संपादक एवं पत्रकार श्रीराम साहू के माध्यम से सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं, राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर लोकसभा सांसद डॉ. श्रीमती लता वानखेड़े, सागर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, नरयावली विधानसभा विधायक इंजी. प्रदीप लारिया सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने साहू, तेली, राठौर समाज के वरिष्ठजनों, समाजसेवियों, माताओं-बहनों एवं युवाओं के प्रति भी धन्यवाद एवं आभार प्रेषित करते हुए कहा कि सभी का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद उन्हें समाज एवं संगठन के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
श्रीमती पूनम साहू जी की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला पदाधिकारियों, समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here