नए साल के पहले दिन महादेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

0
36
Bholenath

नए साल के पहले दिन महादेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार 01 जनवरी को प्रदोष व्रत है। गुरुवार के दिन पड़ने के चलते यह गुरु प्रदोष व्रत कहलाएगा। यह पर्व देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और जगत की देवी मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए व्रत रखा जाता है।

उपाय
अगर आप देवों के देव महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो नए साल के पहले दिन यानी गुरु प्रदोष व्रत के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। आप चाहे तो गंगाजल में काले तिल मिलाकर भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय को करने से मायावी ग्रह की कुदृष्टि से मुक्ति मिलती है।
अगर आप घर की आर्थिक विषमता दूर करना चाहते हैं, तो नए साल के पहले दिन तुलसी पौधा की पूजा अवश्य करें। स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में कनेर फूल मिलाकर तुलसी मां को अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से जगत के पालनहार भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से जीवन में सुख और शांति का आगमन होता है।
अगर आप मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो गुरु प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव की समस्या दूर होती है।
कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए नए साल के पहले दिन पूजा-पाठ के बाद पीले रंग की चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से जातक पर बृहस्पति देव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जॉब और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है।
देवों के देव महादेव की कृपा पाने के लिए गुरु प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय महामृत्युंजय मंत्र का जप और शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें। शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। अपनी कृपा साधकों पर बरसाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here