मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीपीपी मॉडल पर बनने वाले मेडिकल कॉलेज का किया शिलान्यास।

0
39

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीपीपी मॉडल पर बनने वाले मेडिकल कॉलेज का किया शिलान्यास।IMG 20251224 IMG 20251224 WA0005

पीपीपी मोड मेडिकल कॉलेज से बदलेगी बैतूल की तकदीर, गांव-गांव पहुंचेगा इलाज।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को बैतूल के पुलिस ग्राउंड में पीपीपी मॉडल पर बनने वाले मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने बैतूल में प्रस्तावित पीपीपी मोड मेडिकल कॉलेज को क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकारें स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, विकेंद्रीकरण और रोग-निवारण को प्राथमिकता देते हुए जन-जन तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष पर 25 दिसंबर को ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में 2 लाख करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नदी जोड़ो परियोजना के साथ मध्यप्रदेश पीपीपी मॉडल में मेडिकल कॉलेज बनाने वाला पहला राज्य है। सूर्य पुत्री ताप्ती मैया की गोद में बसे बैतूल जिले के साथ समूचे मध्यप्रदेश के जनजातीय समुदाय के वीरों, महापुरूषों ने देश की आजादी के लिए निडरता से लड़े और अंग्रेजों को परास्त किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि आज का दिन बैतूल के इतिहास में सौगातों के लिए याद किया जाएगा। आजादी के बाद बैतूल विकास के क्षेत्र आज सबसे बड़ी छलांग लगाई है। मेडिकल कॉलेज की सौगात के साथ बैतूल के विकास का नया युग प्रारंभ हो रहा है। जिले में भूमि बैंक की तलाश की जा रही है। आने वाले दिनों में बैतूल में वह सभी उद्योग खुलेंगे, जिनके पनपने की यहां संभावना है। 660 मेगावॉट का सतपुड़ा थर्मल पॉवर स्टेशन के साथ ताप्ती रिजर्व फॉरेस्ट की सौगात बैतूल के विकास में चार चांद लगाएगी। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी भाजपा के चौथे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जो बैतूल की पावन धरा पर पधारे हैं। मैं उनका बैतूल की जनता की ओर से हार्दिक अभिनंदन करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here