सागर की बिटिया हार्दिका साहू का एमबीए अध्ययन के लिए चयन हुआ यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी में
।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटी को आगे बढ़ाओ, एवं बेटी है तो कल है , बेटा बेटी एक समान आदि के नारों को अब समाज में साकार किया जा रहा है। अब बेटियों को हर क्षेत्र में उच्च सर्वोच्च्य अध्ययन, शिक्षा, नौकरी, व्यवसाय एवं आगे बढ़ने के रास्ते प्राप्त हो रहे है। जिसका लाभ उठाकर बेटियां अपनी प्रतिभा साबित करके सफलता की सीढ़ियां चढ़कर मंजिल प्राप्त करके अपना अपने परिवार का एवं समाज का नाम रोशन कर रही है। ऐसा ही एक खुशी का पल मध्य प्रदेश के जिला सागर से आया है जिसमें साहू समाज की होनहार प्रतिभावान बिटिया का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालय में हुआ है। मा कर्मा संदेश पत्रिका के संपादक पत्रकार श्रीराम साहू ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि, जिला सागर के नरयावली साहू समाज अध्यक्ष संजय कुमार साहू जी की सुपुत्री हार्दिका प्रारंभिक शिक्षा से मेघावी छात्रा रही थी , बारहवीं तक का अध्ययन दिल्ली पब्लिक स्कूल से करने के बाद इंदौर की मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी, इंदौर से बी बी ए किया और फिर एक विशेष परीक्षा आई ई एल टी एस दिया जिसमें बढ़िया परीक्षा परिणाम प्राप्त करके यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी में एम बी ए अध्ययन की पात्रता प्राप्त की । इस अवसर पर पूरे साहू तेली समाज में खुशी की लहर फैल गई है , सभी ने बधाई शुभकामना संदेश प्रदान किए है। समाजसेवी घर पहुंच कर शुभकामना मंगल कामना बधाई संदेश प्रदान कर रहे है। मकरोनिया साहू समाज के कार्यकारी अध्यक्ष बद्री विशाल साहू, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम बद्री विशाल साहू, सचिव श्री डी एल साहू, पत्रकार श्रीराम साहू आदि ने हार्दिका साहू जी को पुष्प गुच्छ , माता कर्मा देवी की तस्वीर , आदि प्रदान करके सम्मान किया। हार्दिका की माता जी श्रीमती आराधना साहू, लिया जी श्री संजय साहू , भाई ओम साहू, एवं परिवार के सदस्य की उपस्थिति रही।
