जिला रायसेन के बरेली में तहसील स्तर पर हुआ विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन, कम खर्च, उत्कृष्ट व्यवस्था बरेली परिचय सम्मेलन बना मिसाल

0
59

जिला रायसेन के बरेली में तहसील स्तर पर हुआ विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन, कम खर्च, उत्कृष्ट व्यवस्था बरेली परिचय सम्मेलन बना मिसालIMG 20260304 WA0010

बरेली (जिला रायसेन अखिल भारतीय साहू तैलिक युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन 01/03/2026 को बरेली, जिला रायसेन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। तहसील स्तर पर आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम ने समाज में एकता, जागरूकता और सकारात्मक सोच का सशक्त संदेश दिया। जिला रायसेन के बरेली साहू समाज की संयुक्त सहभागिता, युवाओं एवं वरिष्ठ समाजसेवियों के तन-मन-धन से समर्पित सहयोग से आयोजन को अभूतपूर्व भव्यता प्राप्त हुई। कार्यक्रम का मार्गदर्शन वरिष्ठ समाजसेवी श्री विनोद साहू के नेतृत्व में हुआ तथा विशेष सहयोग साहू समृद्धि पत्रिका के संयोजक श्री नारायण साहू (शिक्षक) सहित आयोजन समिति के सक्रिय, मेहनती एवं जोशीले युवाओं द्वारा दिया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में सामाजिक बंधु, मातृशक्ति एवं युवाओं ने सहभागिता की। मंच से लगभग 80 से 100 युवक-युवतियों ने अपना एवं अपने परिवार का परिचय देकर जीवनसाथी चयन की दिशा में सार्थक पहल की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री रविकरण साहू जी (पूर्व तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, मध्यप्रदेश) रहे, विशिष्ट अतिथियों में, श्री गुलाब सिंह गोल्हानी (प्रदेश अध्यक्ष, नमो नमो मोर्चा भारत), श्री हेमन्त राजा चौधरी (नगर पंचायत अध्यक्ष, बरेली), श्री चन्द्र मोहन साहू (भोपाल), श्री श्याम साहू (भाजपा मंडल अध्यक्ष, सिलवानी), श्री ओंकार साहू (भोपाल), श्री योगेश साहू (भोपाल, व्यापारी प्रकोष्ठ भाजपा एवं युवा प्रकोष्ठ सचिव भा.तै. साहू राठौर महा. श्री लाल चन्द साहू (पटवारी, सीहोर; राष्ट्रीय कृषक प्रकोष्ठ प्रभारी), श्री आर.के. साहू (सागर, वरिष्ठ समाजसेवी), श्रीमति पूनम साहू (सागर, राष्ट्रीय महामंत्री), श्री संजय साहू (अध्यक्ष, नरयावली), श्री आर.के. साहू (मकरोनिया, वरिष्ठ समाजसेवी), श्री बद्री विशाल साहू (कार्यकारी अध्यक्ष, मकरोनिया), श्रीमती पूनम बद्री विशाल साहू (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, नमो नमो मोर्चा भारत), डॉ. साहू (सचिव, साहू समाज मकरोनिया), श्री राम साहू (पत्रकार, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, गढ़ाकोटा), श्री शंभू दयाल साहू (संस्थापक, कर्मा सेना, भोपाल), श्री सतीश साहू (प्रदेश संगठन प्रभारी, गाडरवारा), श्री ओम प्रकाश साहू (जिला अध्यक्ष चुनाव, नमो मोर्चा बकतरा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ भा.तै. साहू राठौर महा.) श्री शिवम साहू, श्री मोहन साहू (भोपाल), श्री किशोर कुमार साहू (भोपाल), श्री छोटेलाल साहू (पारतलाई), श्री ठाकुरदास साहू (सांइखेड़ा), श्री कृपाराम साहू (खरगोन), श्री बाबूलाल साहू, श्री अर्जुन सिंह साहू, श्री सुरेश चंद्र साहू, श्री शैलेंद्र साहू (रेलवे, भोपाल), श्री नर्मदा प्रसाद साहू (नर्मदापुरम), श्री जमुना प्रसाद साहू, श्री भागचंद साहू, श्री वीरेंद्र साहू, श्री फतह चंद्र साहू, श्री मनोज साहू, श्री शिव प्रसाद साहू, श्री शिवदयाल साहू सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारे सामाजिक बंधुओं का मंच से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कवि श्री प्रेम नारायण साहू एवं श्री संतोष साहू (शिक्षक) द्वारा किया गया, जबकि पत्रकार श्री राम साहू (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी) ने विशेष सहयोग प्रदान किया। आयोजन समिति ने अत्यंत कम खर्च में, बिना तामझाम के, भोजन-पानी एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथियों द्वारा साहू समृद्धि पत्रिका का विमोचन भी किया गया, जिसके माध्यम से विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा समाज तक पहुँच सकेंगे। यह पहल वर्तमान समय की आवश्यकता को देखते हुए समाज सेवा, समर्पण एवं परोपकार का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है। बरेली जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इस स्तर का आयोजन कर समाज को संगठित करने का कार्य निश्चित ही मध्यप्रदेश के अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। कार्यक्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि “हम में सब और सब में हम” की भावना से समाज के हित में किए गए प्रयास सदैव सफल होते हैं। आयोजन समिति, दानदाताओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं प्रदेश के कोने-कोने से पधारे समस्त सामाजिक बंधुओं को इस ऐतिहासिक एवं सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here