भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यालय में धूमधाम से मना होली उत्सव:डॉ. राकेश मिश्र
नई दिल्ली। आज होली के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ “होली उत्सव” का आयोजन किया गया। रंगों और उमंग से सराबोर इस आयोजन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं कार्यालय परिवार ने मिलकर सामूहिक रूप से होली मनाई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, श्री वी. सतीश, कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडेय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रंगों के इस पर्व पर सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया, जिसने आपसी सौहार्द, समरसता और संगठनात्मक एकता का संदेश दिया।
मीडिया विभाग के प्रवक्ताओं तथा विभिन्न समाचार चैनलों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और उत्सव का आनंद लिया। पूरे परिसर में उत्साह, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।
यह आयोजन केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि संगठन की एकजुटता और पारिवारिक भावना का प्रतीक भी बना।
