सूर्य तरंग संपादक भोपाल
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय कार्यालय में ध्वजारोहण कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नवीन जी ने आज भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त देशवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यालय परिसर में देशभक्ति का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
नितिन नवीन ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि आज का दिन हमें राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा के साथ देश सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहें।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
