सतना हाफ मैराथन 2026: देशभर के धावकों के लिए 25 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय स्तर का आयोजन

0
72

सतना हाफ मैराथन 2026: देशभर के धावकों के लिए 25 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय स्तर का आयोजन

सतना। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा देशभर के खेल प्रेमियों और धावकों के लिए 25 अक्टूबर 2026, रविवार को सतना हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत होने वाली यह राष्ट्रीय स्तर की दौड़ सेवा न्यास द्वारा लगातार सातवीं बार आयोजित की जा रही है।

दौड़ का शुभारंभ शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1, सतना के खेल मैदान से होगा और दौड़ का समापन भी यहीं किया जाएगा।

तीन श्रेणियों में होगी दौड़

आयोजन में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। हाफ मैराथन में 21 किलोमीटर की दौड़ 18 से 45 वर्ष तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों के लिए होगी।

युवा दौड़ में 10 किलोमीटर की दौड़ 12 से 45 वर्ष तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों के लिए रखी गई है।

वहीं अमृत दौड़ 5 किलोमीटर की होगी, जिसमें सभी आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे।

आयोजन में विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 60 प्रतिभागियों को चार लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

आयोजकों ने खेल प्रेमियों और धावकों से इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को गौरवशाली बनाने की अपील की है।

पंजीयन एवं विस्तृत जानकारी के लिए:
https://nyas.gpmsevanyas.org

आयोजक: पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास
अध्यक्ष: डॉ. राकेश मिश्र

#SatnaHalfMarathon2026 #Satna #HalfMarathon #FitIndia #FitIndiaMovement #Running #Marathon2026 #Sports #SatnaNews #MadhyaPradesh #KhelPremi #ShaikhAsifKhandwa

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here