15 अगस्त को लेकर पुलिस अलर्ट, खालवा नवागत थाना प्रभारी ने किया कस्बे का पैदल भ्रमण

0
52

15 अगस्त को लेकर पुलिस अलर्ट, खालवा नवागत थाना प्रभारी ने किया कस्बे का पैदल भ्रमण

खालवा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। स्वतंत्रता दिवस के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में निगरानी और चेकिंग की जा रही है।

इसी क्रम में खालवा की नवागत थाना प्रभारी अनुपम सिंह ने पुलिस टीम के साथ कस्बे का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान प्रमुख स्थानों के साथ-साथ क्षेत्र के ढाबों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर पुलिस टीम ने जांच की।
पुलिस ने ढाबा संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ड्राई डे का पूरी तरह पालन करने की हिदायत दी। साथ ही अवैध रूप से शराब की बिक्री या किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की कि स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

15 अगस्त को देखते हुए पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग, पैदल भ्रमण और संदिग्ध स्थानों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।

शेख आसिफ खंडवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here