डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 3.05 लाख की ठगी, झाबुआ से आरोपी गिरफ्तार![]()
खंडवा। डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से करीब 3 लाख 5 हजार रुपए अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए दूसरे खातों में ट्रांसफर कराने के मामले में खंडवा पुलिस ने एक आरोपी को झाबुआ जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
मामला मोघट रोड थाना क्षेत्र का है। फरियादी श्रवण कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर उसके खाते से कुल 3,04,999 रुपए धोखाधड़ीपूर्वक अन्य खातों में ट्रांसफर करा लिए। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 149/26 के तहत धारा 318(4), 319(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान सायबर सेल खंडवा की मदद से पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसमें सामने आया कि फरियादी के खाते से ठगी की रकम आकाश उर्फ हावसिंह भूरिया, निवासी ग्राम नरवालिया, जिला झाबुआ के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाकर आरोपी को झाबुआ जिले से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आकाश उर्फ हावसिंह पिता गुलचंद उर्फ गुलशन उर्फ गुल्ला भूरिया (26) ग्राम नरवालिया, चौकी अंतरवेलिया, थाना कल्याणपुरा, जिला झाबुआ का निवासी है।
*पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय*
कार्रवाई में थाना प्रभारी विकाश खिची, उप निरीक्षक सुभाष नावड़े, प्रधान आरक्षक शेखर गुप्ता, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक जितेन्द्र राठौर, प्रधान आरक्षक विक्रम वर्मा एवं आरक्षक उदय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टर शेख आसिफ खंडवा
#खंडवा #खंडवा_पुलिस #DigitalArrest #DigitalArrestFraud #CyberCrime #CyberCrimeNews #CyberFraud #OnlineFraud #FraudAlert #KhandwaNews #MadhyaPradeshPolice #MPPolice #सायबर_क्राइम #डिजिटल_अरेस्ट #ऑनलाइन_ठगी #शेख़आसिफ #ShaikhAsifKhandwa
