मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सांसद गणेश सिंह, बाढ़ राहत पैकेज से लेकर सड़क-पुल और सिंचाई परियोजनाओं के लिए मांगा बजट

0
30

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सांसद गणेश सिंह, बाढ़ राहत पैकेज से लेकर सड़क-पुल और सिंचाई परियोजनाओं के लिए मांगा बजट

भोपाल। सांसद गणेश सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों के लिए विशेष राहत पैकेज, बजट और स्वीकृति की मांग रखी। सांसद ने बाढ़ प्रभावित परिवारों, किसानों, व्यापारियों, पशुपालकों और मत्स्य पालकों को राहत देने के लिए विशेष पैकेज की मांग की। उन्होंने बताया कि बाढ़ से 10 हजार से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं।

सांसद ने मंदाकिनी नदी पर रामघाट–नयागांव पुल, पिंड्रा पुल और बाढ़ में क्षतिग्रस्त सड़कों-पुलों के पुनर्निर्माण के साथ ग्रामीण संपर्क मार्गों पर नए पुल बनाने का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा, बरगी नहर से सतना-मैहर की करीब 1.40 लाख हेक्टेयर भूमि तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने और बाणसागर नहरों के निर्माण व पक्के कार्यों के लिए बजट स्वीकृत करने की मांग की।

सतना शहर में एलिवेटेड सड़क और तीन नए ब्रिज के प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने, सरदार पटेल स्मारक में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए भवन बनाने, भरहुत नगर की लीज फ्रीहोल्ड करने तथा सतना-अमरपाटन में विकास कार्यों के लिए बजट उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया गया। सांसद ने आगजनी से प्रभावित लोगों को राहत देने की मांग भी रखी।

सांसद गणेश सिंह ने संबंधित विभागों के प्रमुख सचिवों और मुख्य सचिव से भी मुलाकात कर लंबित प्रस्तावों पर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here