शेख़ आसिफ ब्यूरो खंडवा
एडिशनल एसपी आदित्य सिंघारिया का एक्शन मोड! पंधाना थाने का औचक निरीक्षण, नवदुर्गा पंडालों में सुरक्षा का लिया जायजा
खंडवा में नवदुर्गा उत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आदित्य सिंघारिया ने पंधाना थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और पुलिस की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी ने अपराधों और शिकायतों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। वहीं, CCTNS सॉफ्टवेयर और टैबलेट के उपयोग की भी समीक्षा की गई।
पुलिस बल की मुस्तैदी परखने के लिए बलवा नियंत्रण सामग्री के साथ ड्रिल कराई गई। इसके बाद एडिशनल एसपी ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न नवदुर्गा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाएं देखीं और त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
साफ संदेश है—नवदुर्गा उत्सव में सुरक्षा से कोई समझौता नहीं। खंडवा पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
