पुराने बस स्टैंड की क्षतिग्रस्त छत और मुंडेर की मरम्मत शुरू।

0
41

शेख़ आसिफ ब्यूरो खंडवा

पुराने बस स्टैंड की क्षतिग्रस्त छत और मुंडेर की मरम्मत शुरू।

खंडवा। पुराने बस स्टैंड की छत और मुंडेर से ईंट व प्लास्टर के टुकड़े गिरने की शिकायत के बाद नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। दुकानदारों और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर नवीनीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया।

बस स्टैंड के दुकानदारों एवं समाजसेवी मुख्तियार मनीहार ने मामले से समाजसेवी सुनील जैन को अवगत कराया था। इसके बाद सुनील जैन ने बस स्टैंड की स्थिति के वीडियो निगम आयुक्त प्रियंका राजावत और कलेक्टर ऋषव गुप्ता को भेजकर तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया।

मंगलवार को निगम आयुक्त प्रियंका राजावत के निर्देश पर कार्यपालिका यंत्री राधेश्याम उपाध्याय एवं निगम की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। टीम ने क्षतिग्रस्त मुंडेर और छत के हिस्से को हटाकर मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य शुरू कराया।

समाजसेवी सुनील जैन ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता और निगम आयुक्त प्रियंका राजावत का आभार जताते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से किसी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सकेगा।

#ShaikhAsifKhandwa

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here