25 अक्टूबर को दौड़ेगा सतना: हाफ मैराथन के सप्तम संस्करण की तैयारियां तेज, महिलाओं का पंजीयन निःशुल्क।

0
142

25 अक्टूबर को दौड़ेगा सतना: हाफ मैराथन के सप्तम संस्करण की तैयारियां तेज, महिलाओं का पंजीयन निःशुल्क।

सतना। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा आयोजित सतना हाफ मैराथन के सप्तम संस्करण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन 25 अक्टूबर, रविवार को होगा। आयोजन को लेकर सेवा न्यास कार्यालय में बैठक आयोजित कर तैयारियों, प्रचार-प्रसार, ऑनलाइन पंजीयन और प्रतिभागियों की सुविधाओं की समीक्षा की गई।

इस बार मैराथन को श्रीमती शांति मिश्रा की जन्म शताब्दी को समर्पित किया गया है। खास बात यह है कि महिला प्रतिभागियों के लिए पंजीयन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

मैराथन में 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर युवा दौड़ और 5 किलोमीटर अमृत दौड़ आयोजित होगी। दौड़ शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 के खेल मैदान से शुरू होकर वहीं समाप्त होगी।

आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बिब आधारित इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रतिभागियों को टी-शर्ट, एनर्जी ड्रिंक सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण-पत्र के साथ चार लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मैराथन के प्रचार के लिए दो प्रचार रथ शहर के साथ-साथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों और खिलाड़ियों को आयोजन से जोड़ रहे हैं। आयोजन समिति ने युवाओं, महिलाओं, खेलप्रेमियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने की अपील की है।

पंजीयन एवं जानकारी: nyas.gpmsevanyas.org

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here