डॉ. प्रांजल काशिव को सिडनी में अंतरराष्ट्रीय सम्मान:2400 से अधिक शोध पत्रों में प्रथम स्थान, देश और क्षेत्र का बढ़ाया मान।

0
69

शेख आसिफ ब्यूरो खंडवा

डॉ. प्रांजल काशिव को सिडनी में अंतरराष्ट्रीय सम्मान:2400 से अधिक शोध पत्रों में प्रथम स्थान, देश और क्षेत्र का बढ़ाया मान।

ऑल इज़ वेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉ. प्रांजल काशिव को चिकित्सा जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए वैश्विक स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया गया।

सिडनी में मिला प्रतिष्ठित सम्मान

22 सितंबर को सिडनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समारोह में द ट्रांसप्लांट सोसाइटी (TTS) एवं इंडियन सोसाइटी ऑफ ऑर्गन ट्रांसप्लांट (ISOT) की ओर से डॉ. प्रांजल काशिव को प्रतिष्ठित ‘ला रेनॉन इंटरनेशनल बेसिक एंड क्लिनिकल साइंसेज मेंटी-मेंटर अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया।

शोध पत्र को मिला प्रथम स्थान

डॉ. काशिव को यह सम्मान उनके शोध पत्र (एब्स्ट्रैक्ट) ‘गाइडलाइन्स फॉर स्वैप ट्रांसप्लांट’ के लिए मिला है। स्वैप ट्रांसप्लांट से जुड़ा उनका शोध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किए गए शोध कार्यों में चयनित हुआ।

2400 से ज्यादा प्रस्तुतियों में चयन
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए भारत से करीब 400 और दुनियाभर से 2000 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए थे। कुल 2400 से अधिक प्रस्तुतियों में चयन समिति ने डॉ. प्रांजल काशिव के शोध को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए प्रथम स्थान के लिए चुना।

किडनी ट्रांसप्लांट कार्यक्रम का संचालन

डॉ. प्रांजल काशिव वर्तमान में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल में नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही वे अस्पताल के किडनी ट्रांसप्लांट कार्यक्रम का संचालन भी कर रहे हैं।

हॉस्पिटल प्रबंधन ने दी बधाई

डॉ. काशिव की इस उपलब्धि पर ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक श्री कबीर चौकसे, कार्यकारी निदेशक श्रीमती देवांशी चौकसे सहित हॉस्पिटल प्रबंधन और स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने डॉ. प्रांजल काशिव को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here