दिव्य बालाजी नगर में टाटा पावर के EV चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ, रितेश गोयल ने किया उद्घाटन

0
109

शेख आसिफ ब्यूरो खंडवा

दिव्य बालाजी नगर में टाटा पावर के EV चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ, रितेश गोयल ने किया उद्घाटन

छैगांव माखन। श्री दिव्य बालाजी नगर में पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। यहां बालाजी ग्रुप के RG 11 शॉपिंग मॉल के पार्किंग क्षेत्र में टाटा पावर के इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत की गई। स्टेशन का शुभारंभ बालाजी ग्रुप के संस्थापक रितेश गोयल ने किया।

रितेश गोयल ने किया शुभारंभ

EV चार्जिंग स्टेशन शुरू होने से श्री दिव्य बालाजी नगर और आसपास के लोगों के साथ हाईवे से गुजरने वाले इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को भी चार्जिंग की सुविधा मिल सकेगी। इसे इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण सुविधा बताया गया है।

ग्रीन एनर्जी अपनाने की अपील

उद्घाटन के अवसर पर रितेश गोयल ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की निर्भरता कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों सहित स्वच्छ ऊर्जा के विकल्प अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
पौधारोपण पर भी दिया जोर
रितेश गोयल ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उनका कहना है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आज किए गए प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और बेहतर वातावरण तैयार करेंगे।

आस्था के साथ आधुनिक सुविधाएं

RG 11 शॉपिंग मॉल परिसर आधुनिक सुविधाओं के साथ धार्मिक आस्था का भी केंद्र है। यहां स्थापित श्री तिरुपति बालाजी की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।

लिफ्ट से दर्शन और जलाभिषेक की सुविधा

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां लिफ्ट की व्यवस्था की गई है, जिसके जरिए ऊपर पहुंचकर भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन और जलाभिषेक किया जा सकता है।

एक परिसर, कई सुविधाएं

श्री दिव्य बालाजी नगर में अब एक ही परिसर में शॉपिंग, EV चार्जिंग और धार्मिक दर्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। टाटा पावर के EV चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत के साथ यहां आधुनिक तकनीक और पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं को भी बढ़ावा मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here