गाड़ीखाना में SP अगम जैन का जनसंवाद, नशे और अवैध गतिविधियों पर सीधा वार

0
110

शेख आसिफ ब्यूरो खंडवा

गाड़ीखाना में SP अगम जैन का जनसंवाद, नशे और अवैध गतिविधियों पर सीधा वार

खंडवा। थाना मोघट रोड क्षेत्र के गाड़ीखाना में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन की मौजूदगी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, क्षेत्र की समस्याओं और नागरिकों के सुझावों को जानना तथा कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाना रहा।

युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

जनसंवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने युवाओं और स्थानीय नागरिकों से बातचीत करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता बढ़ाने की अपील की।
यातायात नियमों पर भी दिया जोर
एसपी ने नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि क्षेत्र में यदि नशे का कारोबार, अवैध गतिविधि, संदिग्ध गतिविधि या किसी अपराध से संबंधित जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्राप्त सूचनाओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस और आमजन के बीच संवाद पर जोर

कार्यक्रम में पुलिस और नागरिकों के बीच सीधे संवाद को अपराध नियंत्रण और बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आमजन की भागीदारी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है।

ये रहे मौजूद

जनसंवाद में पुलिस अधीक्षक अगम जैन, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे, थाना प्रभारी मोघट रोड विकास खीची सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में युवक मौजूद रहे। खंडवा पुलिस द्वारा ऐसे जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here