जनप्रतिनिधि सम्मेलन में सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं पारिवारिक मूल्यों का गूंजा संदेश:डॉ. राकेश मिश्र

0
95

 

*श्रीमती शांति मिश्रा जन्म शताब्दी वर्ष का ऐतिहासिक शुभारंभ : सेवा, संस्कार और स्वास्थ्य का बना महाकुंभ: लखन पटेल मंत्री मध्यप्रदेश*

*50वें मल्टी-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर में 1,410 लोगों ने लिया लाभ: मालती मिश्रा*

जनप्रतिनिधि सम्मेलन में सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं पारिवारिक मूल्यों का गूंजा संदेश:डॉ. राकेश मिश्र

*मंत्री लखन पटेल, आईजी मिथिलेश शुक्ला, राज्य महिला आयोग सदस्य साधना स्थापक सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने किया संबोधित: श्रीमती मालती मिश्रा*

*जन्म शताब्दी वर्ष एवं सतना हाफ मैराथन-2025 के लोगो का लोकार्पण, विद्यार्थियों, चिकित्सकों एवं समाजसेवियों का सम्मान: गजेन्द्र सोनकिया*

नौगांव। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र की पहल पर न्यास की प्रेरणास्रोत एवं उनकी पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती शांति मिश्रा की जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ रविवार को नौगांव में अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर आयोजित 50वें मल्टी-स्पेशियलिटी निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर, निर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मेलन, जन्म शताब्दी वर्ष के लोगो का लोकार्पण, सतना हाफ मैराथन:2025 के लोगो का विमोचन तथा सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन भी सुबह से ही बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुँचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में सामान्य चिकित्सा, हृदय रोग, अस्थि एवं जोड़ रोग, किडनी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, गैस्ट्रो , आंतरिक चिकित्सा सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निःशुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। आवश्यक पैथोलॉजी जाँचें तथा दवाइयाँ भी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

दूसरे दिन 644 रोगियों का परीक्षण हुआ, जबकि दो दिनों में कुल 1,410 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में कुल 1,904 विभिन्न जाँचें निःशुल्क की गईं। दूर-दराज़ के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने इस स्वास्थ्य शिविर को अत्यंत उपयोगी बताते हुए सेवा न्यास के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती शांति मिश्रा का संपूर्ण जीवन सेवा, करुणा, सादगी और मानवीय मूल्यों का जीवंत उदाहरण था। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के गरीब, पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा में समर्पित किया। उनके इन्हीं आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जन्म शताब्दी वर्ष को “सेवा वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे वर्ष स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, युवा जागरूकता, रक्तदान, सामाजिक समरसता तथा जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

*श्रीमती शांति मिश्रा महिला शिक्षा एवं संस्कारों की प्रतिमूर्ति थीं : मंत्री लखन पटेल*

मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री श्री लखन पटेल ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती शांति मिश्रा महिला शिक्षा, संस्कार और सेवा की सजीव प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने कहा कि “बाई के बटुआ” जैसी लोक परंपराएँ त्याग, तपस्या और सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रतीक हैं। ऐसे व्यक्तित्व समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने सेवा न्यास द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में सेवा की भावना को निरंतर सुदृढ़ कर रहे हैं।

*एक शिक्षित नारी दो परिवारों को संस्कारित करती है : नंदिता पाठकजी*

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नंदिता पाठक ने कहा कि “जब एक नारी शिक्षित होती है, तो केवल एक परिवार नहीं, बल्कि दो परिवार संस्कारित होते हैं और पूरी पीढ़ी सशक्त बनती है।” उन्होंने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे स्वयं स्वस्थ रहें और सेवा न्यास द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में अपनी संपूर्ण स्वास्थ्य जाँच अवश्य कराएँ। स्वस्थ जनप्रतिनिधि ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।

*50वाँ स्वास्थ्य शिविर सेवा न्यास के स्वर्णिम युग में प्रवेश : अर्चना गुड्डू सिंह*

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह ने महिलाओं के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा करते हुए कहा कि समाज में परिवर्तन का आधार महिला शिक्षा और आत्मविश्वास है। उन्होंने पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा आयोजित 50वें स्वास्थ्य शिविर को सेवा के क्षेत्र में “स्वर्णिम युग में प्रवेश” की संज्ञा देते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि बताया।

*महिलाएँ शिक्षित और संस्कारित होंगी तो समाज सशक्त बनेगा : साधना स्थापक*

मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य (राज्यमंत्री दर्जा) श्रीमती साधना स्थापक ने कहा कि यदि महिलाएँ स्वयं शिक्षित, जागरूक और संस्कारित होंगी, तभी परिवारों में श्रेष्ठ संस्कारों का विकास होगा। उन्होंने अनेक प्रेरक सूक्तियों के माध्यम से महिलाओं को आत्मविश्वास, शिक्षा और सामाजिक नेतृत्व के लिए प्रेरित किया।

*माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं : आईजी मिथिलेश शुक्ला*

सागर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि बुंदेलखंड की माटी त्याग, परिश्रम और संस्कारों की भूमि है। उन्होंने बताया कि उनका पैतृक गांव धवार, जिला महोबा (उत्तर प्रदेश) है और उनकी माताजी सदैव उन्हें आगे की सोच और सकारात्मक जीवन मूल्यों की प्रेरणा देती थीं।

उन्होंने कहा कि उन्हें स्वर्गीय श्रीमती शांति मिश्रा (बाई जी) से मिलने का अवसर पहले भी मिला है तथा वे पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अनेक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो चुके हैं। उन्होंने सभी से भावुक अपील करते हुए कहा कि “माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। जब तक वे हमारे बीच हैं, उनके साथ समय बिताइए, संवाद कीजिए और उनका सम्मान कीजिए। परिवार में संवाद बना रहेगा तो अनेक मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक समस्याओं का समाधान स्वतः हो जाएगा।”

*जन्म शताब्दी वर्ष एवं सतना हाफ मैराथन-2025 के लोगो का हुआ लोकार्पण: राजीव व्यास*

कार्यक्रम के दौरान सभी मंचासीन अतिथियों ने श्रीमती शांति मिश्रा जन्म शताब्दी वर्ष के आधिकारिक लोगो का लोकार्पण किया। इसके साथ ही सतना हाफ मैराथन: 2025 के लोगो का भी विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर घोषणा की गई कि 25 अक्टूबर को सतना में भव्य हाफ मैराथन आयोजित होगी, जिसका उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश देना है।

*विद्यार्थियों, चिकित्सकों एवं समाजसेवियों का हुआ सम्मान: सुशील द्विवेदी*

कार्यक्रम में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं तक्षशिला विद्यालय नौगांव के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विद्यालय को “अपना सपना–हरा-भरा सतना” अभियान के अंतर्गत एक विशेष पर्यावरण जागरूकता थैला भी भेंट किया गया।

दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों, मेडिकल टीम, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों को भी प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनसमूह ने सभी चिकित्सकों का तालियों की गड़गड़ाहट से अभिनंदन किया।

*जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने अर्पित की श्रद्धांजलि: मोनू शर्मा*

श्रीमती शांति मिश्रा की जन्म शताब्दी के अवसर पर उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश से आए अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनूप तिवारी, राज्य मंत्री श्री लखन पटेल, राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती साधना स्थापक, प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नंदिता पाठक, सागर संभाग के आईजी श्री मिथिलेश शुक्ला, बबलू बुधौलिया (राठ), श्री सूरज देव मिश्रा, श्री जनार्दन देव मिश्र , श्री द्विवेदी जी (ब्लॉक प्रमुख), सरस्वती विद्यालय के प्राचार्य श्री धीरेन्द्र श्रीवास्तव, श्री ललित नायकजी, श्रीमती आशा रावत, मालती मिश्रा श्रीमती रेखा अवस्थी जी, डॉ. रचना मिश्रा, श्री मती प्रमिला मिश्रा, संकल्प मिश्रा, श्री साहित्य मिश्रा, सुधा अवस्थी, पार्षद श्री श्यामसुंदर अरजरिया, श्री मन्नूलाल रैकवार, श्री धीरेंद्र शिवहरे, श्री सुशील द्विवेदी, श्री लव सुल्लेरे, प्रकाश अवस्थी, श्री रिंकू राठौर, श्री गौरव मिश्रा, श्री आर.के. त्रिवेदी, श्री मनबसंत राय, श्री बी.जी. अहिरवार, श्री प्रतीक सक्सेना (सन्नो), अनूप मिश्रा , सीलू चौबे, राकेश पाठक मुखर्रा, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, चिकित्सक, स्वयंसेवक एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने स्वर्गीय श्रीमती शांति मिश्रा के सेवा, त्याग और संस्कारमय जीवन को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों और नागरिकों ने विश्वास व्यक्त किया कि जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत वर्षभर चलने वाले स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के कार्यक्रम समाज में सेवा और संवेदना की नई चेतना का संचार करेंगे।

अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here