भारत के दैदीप्यमान नक्षत्र हैं श्री नरेंद्र मोदी जी : पूज्य श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी*
प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित 76 पेंटिंग्स की प्रदर्शनी का शुभारंभ:डॉ. राकेश मिश्र
*पेजावर मठ के पूज्य श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, नशामुक्त युवाओं के साथ ‘आशीर्वाद का दिया’ भी प्रज्वलित: डॉ. राजेश सर्वज्ञ*
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में विवेकानंद यूथ कनेक्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन, संघर्ष, सेवा एवं राष्ट्रनिर्माण की यात्रा पर आधारित 76 पेंटिंग्स की विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई।
समारोह में पेजावर मठ के पूज्य पीठाधीश्वर श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी महाराज उडपी का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। पूज्य स्वामीजी ने प्रदर्शनी में लगाई गई सभी पेंटिंग्स का गहराई से अवलोकन किया। चित्रों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सामान्य जीवन से लेकर देश और विश्व पटल पर उनकी यात्रा को दर्शाया गया है।
इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति में नशामुक्त हुए युवाओं के साथ ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
विवेकानंद यूथ कनेक्ट फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजेश सर्वज्ञ, डॉ. राकेश मिश्र, अध्यक्ष, बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) एवं अध्यक्ष, पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास, सहित शशिकांत मिश्रा, सौरभ आर्या, अनिरुद्ध, एडवोकेट चिराग़ मुद्गल, वासु कौशिक, तथा अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
*चित्रों में दिखाई देती है संघर्ष से संकल्प तक की यात्रा: डॉ. राकेश मिश्र*
इस अवसर पर डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन संघर्ष, संकल्प, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी यात्रा है। यह प्रदर्शनी केवल हाथ से बनाई गई पेंटिंग्स का संग्रह नहीं है, बल्कि प्रत्येक चित्र के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणा देने का प्रयास है।
*‘स्थितप्रज्ञ’ कॉफी टेबल बुक स्वामीजी को भेंट: डॉ. राजेश सर्वज्ञ*
प्रदर्शनी में शामिल 76 पेंटिंग्स पर आधारित ‘स्थितप्रज्ञ’ नामक कॉफी टेबल बुक भी इस अवसर पर पूज्य श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी महाराज को भेंट की गई। कार्यक्रम में स्वामीजी को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
*20 सितंबर तक चलेगी प्रदर्शनी: सौरभ आर्या*
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह प्रदर्शनी 15 से 20 सितंबर तक नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आमजन के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी। आयोजकों ने नागरिकों, युवाओं एवं कला प्रेमियों से प्रदर्शनी में पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित इन प्रेरणादायी चित्रों का अवलोकन करने का आग्रह किया है।
