शिवपुरी जिला इकाई के अध्यक्ष बने मुन्नालाल कोरी, प्रदेश पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं।

0
120

शिवपुरी जिला इकाई के अध्यक्ष बने मुन्नालाल कोरी, प्रदेश पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं।

भोपाल। राज्य शासकीय कर्मचारी अधिकार संरक्षण संघ की ओर से श्री मुन्नालाल कोरी को जिला इकाई शिवपुरी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद मुन्नालाल कोरी ने भोपाल स्थित प्रदेश संघ कार्यालय पहुंचकर संगठन के संरक्षक एवं मार्गदर्शक शील प्रताप सिंह पुंडीर, प्रांताध्यक्ष व्यासमुनि चौबे, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. देवी सिंह सनोडिया, बादशाह खान सहित अन्य कर्मचारी नेताओं से मुलाकात की।

इस दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुन्नालाल कोरी का पुष्पहारों से स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रदेश प्रांताध्यक्ष व्यासमुनि चौबे ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठन की नीतियों के अनुरूप कर्मचारी हितों के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

संगठन के पदाधिकारियों ने मुन्नालाल कोरी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कर्मचारी हितों और संगठन को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here