अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण, जनप्रतिनिधियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

भोपाल। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भोपाल के प्रोफेसर कॉलोनी में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह की मौजूदगी में विधायक भगवानदास सबनानी ने प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर भोपाल सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल और भोपाल नगर जिला अध्यक्ष रविंद्र यती सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
