ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा,चैनपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 115 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ।

0
68

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा,चैनपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 115 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ।

संचालक कबीर चौकसे के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

शेख आसिफ स्टेट हेड:ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा 18 अगस्त को ग्राम चैनपुर, जिला खरगोन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान 115 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. अकरम खान ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

शिविर में मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। चिकित्सक ने मरीजों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के साथ-साथ नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी।
शिविर का आयोजन ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा-निर्देशन में किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके गांव में ही स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत के सरपंच एवं उपसरपंच सहित स्थानीय लोगों का सहयोग रहा। शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे ग्रामीणों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here