सांसद पाटील के अनुज के निधन पर शोक व्यक्त करने बोहरड़ा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल।
खंडवा।लोकसभा क्षेत्र खंडवा बुरहानपुर के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के अनुज स्वर्गीय श्री विश्वनाथ पाटील (बाडू भाई) के दुःखद निधन विगत दीनों हो गया था उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हें, क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, प्रदेश के मंत्री एवं पदाधिकारी ग्राम बोहरडा पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की रविवार को शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के निज निवास ग्राम बोहरड़ा पहुंचे।
इस दौरान श्री खंडेलवाल ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रविवार को प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल के साथ ही पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चीटनीस, जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने, पूर्व विधायक अजजा मोर्चे की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा कास्डेकर, महापौर माधुरी अतुल पटेल, अनिल भोसले, दिलीप सराफ, महामंत्री चिंतामणि महाजन, कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक, हरीश कोट वाले,संगीता सोनी, ईश्वर चौहान, सुनील वाधे, मीडिया प्रभारी मुकेश पूर्व सहित क्षेत्रवासी ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कीये।
