महाराष्ट्र दिवस पर, सागर जिले से चयनित मुंबई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पद पर कार्यरत आईपीएस विनीता साहू को मुंबई में मिला प्रतिष्ठित डीजी प्रतीक चिन्ह पुरस्कार
महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर, सागर जिले से चयनित 2010 बैच की IPS अधिकारी, जो वर्तमान में मुंबई मे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के पद पर है। आईपीएस विनीता साहू मुंबई को उनकी अनुकरणीय और सराहनीय सेवा के लिए प्रतिष्ठित डीजी प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया है।
महानिदेशक (डीजी) इंसिग्निया का प्रतीक चिन्ह भारत में पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा, अनुकरणीय समर्पण और उच्च स्तरीय व्यावसायिकता के सम्मान में दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है । यह उत्कृष्ट योगदान के लिए एक “सम्मान चिन्ह” के रूप में कार्य करता है, जिसके लिए अक्सर एक स्वच्छ रिकॉर्ड और न्यूनतम सेवा अवधि (आमतौर पर 15 वर्ष से अधिक) की आवश्यकता होती है।
