झोंकर में आज से होगा सात दिवसीय पंचकुंडीय महारुद्र यज्ञ का आयोजन

0
185

झोंकर में आज से होगा सात दिवसीय पंचकुंडीय महारुद्र यज्ञ का आयोजनIMG 20260502 WA0017

झोंकर//शाजापुर जिले के झोंकर नगर में शंभु दल शिव समिति एवं नगर वासियों के सहयोग से स्थानीय शंकर मंदिर के पास सात दिवसीय पंचकुंडीय महारुद्र यज्ञ का आयोजन आज से प्रारंभ होगा

जानकारी अनुसार शंभु दल शिव समिति के सदस्यों एवं नगर वासियों के सहयोग से विशाल यज्ञशाला का निर्माण भी किया गया हेमहायज्ञ के प्रारंभ में नगर की मातृशक्ति के द्वारा भव्य कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली जाएगी
उसके बाद यज्ञाचार्य आचार्य नरेंद्र नागर के सानिध्य में पंचकुंडीय महारुद्र यज्ञ प्रारंभ होगा
जो की शंभु दल शिव समिति के संरक्षण में सात दिन तक चलेगा,इस दौरान रोजाना शाम को यज्ञ भगवान की महाआरती उतारी जाएगी,यज्ञ की पूर्णाहुति 9 मई को होगी इस दौरान नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं
महाआरती के पश्चात महाप्रशादी भक्तों को वितरित की जाएगी

समिति ने नगर वासियों से भी आव्हान किया है कि नगर की सुख, समृद्धि,एवं वैभव के लिए हो रहे इस महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here