“जल गंगा संवर्धन अभियान” में खंडवा जिला चल रहा सबसे आगे,खरगोन दूसरे, डिंडोरी तीसरे, राजगढ़ चौथे और बालाघाट पांचवें स्थान पर।

0
10

“जलIMG 20260502 WA0013 IMG 20260502 WA0011 IMG 20260502 WA0012 गंगा संवर्धन अभियान” में खंडवा जिला चल रहा सबसे आगे,खरगोन दूसरे, डिंडोरी तीसरे, राजगढ़ चौथे और बालाघाट पांचवें स्थान पर।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में पंचायत एवं ग्रामीण विकास के माध्यम से बड़ी संख्या में खेत तालाब, अमृत सरोवर, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सूखे कुओं को नया जीवन देने का कार्य किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान में टॉप 5 जिलों में अभी खंडवा पहले स्थान पर चल रहा है। प्रदेश में खरगोन दूसरे, डिंडोरी तीसरे, राजगढ़ चौथे और बालाघाट पांचवें स्थान पर है। प्रदेश में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अभियान के तहत जल संरक्षण के 2 लाख 43 हजार से अधिक के कार्य कराए जा रहे हैं। इनकी लागत लगभग 6229 करोड़ रुपये हैं। इस वर्ष के जल गंगा संवर्धन अभियान की खास बात यह है कि पूर्व के कार्य की पूर्णता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस वर्ष 19 मार्च से शुरू हुए अभियान के तीसरे चरण में अब तक प्रदेश में कुल 1 लाख 64 हजार से अधिक कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here