“प्रो बॉक्सिंग लीग भारतीय बॉक्सिंग के लिए एक नई शुरुआत है, जो देश को वैश्विक मंच पर स्थापित करेगी: डॉ. राकेश मिश्र

0
25

“प्रो बॉक्सिंग लीग भारतीय बॉक्सिंग के लिए एक नई शुरुआत है, जो देश को वैश्विक मंच पर स्थापित करेगी: डॉ. राकेश मिश्रIMG 20260501 WA0033

*नई दिल्ली में होगा ‘प्रो बॉक्सिंग लीग (PBL) सीजन–1: बुद्ध पूर्णिमा पर लोगो एवं पोस्टर जारी: डॉ. राकेश मिश्र*

*6 से 10 जुलाई तक तालकटोरा इंडोर स्टेडियम नईदिल्ली में होगा भव्य बॉक्सिंग का आयोजन: राकेश ठाकरान*

*देशभर के 25,000 से अधिक बॉक्सरों में से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का होगा चयन : श्रीमती आभा कुमार चेयरपर्सन प्रो बॉक्सिंग कमीशन*

*भारतीय बॉक्सरों को पहली बार अपनायेंगे कार्पोरेट घराने, मिलेगा नया अवसर व मंच*

नई दिल्ली। भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) के तत्वावधान में देश की पहली फ्रेंचाइज़ी आधारित प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता ‘प्रो बॉक्सिंग लीग (PBL) सीजन–1’ का आयोजन आगामी 6 से 10 जुलाई 2026 तक तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में किया जाएगा। आज बुद्ध पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर अब अब माता के दर्शन के उपरांत इटली की का पोस्टर एवं लोगो को राष्ट्रीय खिलाड़ियों के प्रति समर्पित करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत ही उपयुक्त है और माता रानी इस आयोजन को सफल करेंगी।

यह जानकारी देते हुए IABF के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि यह आयोजन भारतीय बॉक्सिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह लीग केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय अभियान है, जो खिलाड़ियों को लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा।

*देशभर के 25,000 से अधिक बॉक्सरों में से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का होगा चयन : श्रीमती आभा कुमार चेयरपर्सन प्रो बॉक्सिंग कमीशन*

श्रीमती आभा कुमार जी ने बताया कि IABF के अंतर्गत पंजीकृत 25,000 से अधिक बॉक्सर, जिनमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता शामिल हैं, इस लीग में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। उनका रीजनल स्तर पर चयन किया जाएगा । यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को पेशेवर मंच, वैश्विक एक्सपोज़र और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।

इस लीग में देश के विभिन्न क्षेत्रों की चार फ्रेंचाइज़ी टीमें भाग लेंगी, जिनके बीच पुरुष एवं महिला वर्गों में आठ विभिन्न वेट कैटेगरी में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण खेल चैनलों एवं ओटीटी पर किया जाएगा तथा राष्ट्रीय स्तर पर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

डॉ. मिश्र ने देशभर के बॉक्सर, कोच, रेफरी, खेल अधिकारी, खेल प्रेमियों एवं कॉर्पोरेट जगत से अपील करते हुए कहा कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यह पहल भारतीय बॉक्सिंग के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है।

*6 से 10 जुलाई तक तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में होगा भव्य बॉक्सिंग का आयोजन: राकेश ठाकरान(महासचिव)*

अंत में उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन नई दिल्ली में एक भव्य खेल महोत्सव के रूप में स्थापित होगा और भारतीय बॉक्सिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। खिलाड़ियों को बड़ी संख्या में नगद राशि एवं सम्मान मिलेगा । अच्छी ट्रेनिंग एवं उसके बाद वर्ल्ड बॉक्सिंग लेवल पर अपना स्थान बना सकेंगे और आगामी ओलंपिक में भारतीय दल का हिस्सा बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here