“डिस्ट्रिक्ट 3233जी1 रीजन 11, जोन 2 में CLLI सम्पन्न—प्रेरणा दुबे के नेतृत्व में प्रशिक्षण और नेतृत्व का शानदार समागम”

खंडवा: लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G1 के अंतर्गत CLLI की ऐतिहासिक सफलता
लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G1 की झोन चेयरपर्सन लायन प्रेरणा दुबे के नेतृत्व में रीजन 11, जोन 2 की CLLI (क्लब लायन लीडरशिप इंस्टीट्यूट) का आयोजन खंडवा के एक निजी होटल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे उत्साहपूर्ण स्वागत एवं स्वादिष्ट नाश्ते के साथ हुआ। पूरे दिन प्रतिभागियों में वही ऊर्जा और उत्साह बना रहा, जिससे कार्यक्रम का माहौल अत्यंत गरिमामय और प्रेरणादायक रहा।
इस लीडरशिप कार्यशाला में झोन एवं रीजन के क्लब पदाधिकारियों—अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों को आमंत्रित कर प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जो अत्यंत सार्थक निर्णय सिद्ध हुआ।
मुख्य वक्ता के रूप में प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (इलेक्ट) लायन राम जाट ने प्रश्नोत्तरी शैली में प्रभावी प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सेवा को प्रभावी बनाने के उपाय तथा एक अच्छे लीडर के गुणों पर प्रकाश डाला और संतोषजनक उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।
द्वितीय वक्ता के रूप में महेश्वर से पधारी माइक्रो कैबिनेट लियो लायन चेयरपर्सन लायन प्रियंका गुजराती ने जमीनी अनुभवों को साझा करते हुए क्लब संचालन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने क्लब को सुदृढ़ बनाने, मेंबर्स को सक्रिय रखने एवं अध्यक्ष की भूमिका को उदाहरण सहित समझाया, जिससे सभी प्रतिभागियों को नई प्रेरणा मिली।
तृतीय वक्ता के रूप में माइक्रो कैबिनेट ट्रेनिंग एवं काउंसलिंग चेयरपर्सन लायन डॉ. इन्द्रदीप कौर ने सेवा को केंद्र में रखते हुए रिपोर्टिंग के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।
झोन चेयरपर्सन लायन प्रेरणा दुबे ने अपने आत्मीय एवं भावुक उद्बोधन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने लायन साथियों से प्राप्त सहयोग को साझा करते हुए अपने लायन होने पर गर्व व्यक्त किया और सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पीडीजी लायन रणवीर सिंह चावला, लायन डॉ. आई. एल. मुंदड़ा, रीजन चेयरपर्सन राजीव मालवीय एवं अंजड़ से पधारे लायन माणक वडनेरे के मार्गदर्शन ने कार्यक्रम को और ऊंचाइयां प्रदान कीं।
इस अवसर पर लायन्स क्लब खंडवा ओजस, लायन्स क्लब बुरहानपुर, लायन्स क्लब हरसूद प्रेरणा, लायन्स क्लब हरसूद युवांश, लायन्स क्लब खंडवा, लायन्स क्लब खंडवा आनंद एवं लायन्स क्लब महेश्वर देवी अहिल्या सहित विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही लियो क्लब स्पार्कल एवं लियो क्लब निमाड़ ईस्ट के सदस्यों ने भी प्रशिक्षण में भाग लिया।
जोन 3 की चेयरपर्सन लायन अनिमा उबेजा की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। रीजन 11 के कुल 7 क्लबों के 67 सदस्यों ने CLLI में सहभागिता कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता दिलाई।
कार्यक्रम के सफल संचालन में संयोजक लायन नारायण बाहेती एवं सह-संयोजक लायन संजना खत्री का विशेष योगदान रहा।
