उत्तर प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की बैठक में प्रो बॉक्सिंग लीग और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर बड़ा ऐलानः डॉ. राकेश मिश्र
*इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के प्रदेशभर के गणमान्य जनों की सहभागिता: उपेन्द्र पांडेय*
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग संघ की महत्वपूर्ण बैठक आज राजधानी लखनऊ में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के विस्तार, खिलाड़ियों के विकास तथा इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने प्रो बॉक्सिंग लीग के गठन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि IABF का लक्ष्य देशभर के बॉक्सिंग खिलाड़ियों को एक मजबूत मंच प्रदान करना है, जहां उन्हें आकर्षक सुविधाएं, नगद पुरस्कार राशि एवं व्यापक अवसर मिल सकें। उन्होंने जानकारी दी कि नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 6 से 10 जुलाई 2026 तक “प्रो बॉक्सिंग लीग” का भव्य आयोजन प्रस्तावित है, जिसे Sony Liv और Jio Hotstar जैसे प्रतिष्ठित चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा।
डॉ. मिश्र ने बताया कि इस लीग के लिए IABF में पंजीकृत लगभग 25,000 बॉक्सरों में से चयन किया जाएगा, जिसमें 8 वेट कैटेगरी की 4 टीमों का गठन होगा। इसके लिए वाराणसी (BHU) में 16, 17 एवं 18 मई को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे, साथ ही कोलकाता (पूर्वी भारत) और पटियाला (उत्तर भारत) में भी चयन प्रक्रिया होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) से पूर्ण मान्यता प्राप्त होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने दुबई और श्रीलंका में शानदार प्रदर्शन किया है। विशेष रूप से महिला मुक्केबाजों ने श्रीलंका में 12 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
डॉ. मिश्र ने कहा कि खिलाड़ियों को निरंतर अवसर देने के लिए IABF द्वारा हर माह भव्य आयोजनों का सिलसिला जारी है। इसके अंतर्गत रायबरेली, भागलपुर, रांची, दिल्ली (फाइट नाइट फिएस्टा), आंध्र प्रदेश के भीमावरम में, राणा सांगा चैंपियनशिप उदयपुर, फाइट नाइट दंगल, रायपुर एवं गुड़गाँव, सहित देश के विभिन्न शहरों में सफल आयोजन किए जा चुके हैं।
बैठक में श्री उपेंद्र पांडेय (महामंत्री) ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया और प्रदेश में चल रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।साथ ही श्री अभिषेक अग्रवाल (संयुक्त सचिव, अयोध्या) एवं श्री आशुतोष ओझा (संयुक्त सचिव, वाराणसी) ने अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र जी का अभिनंदन किया।श्री दीपक शर्मा जी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए लखनऊ में कार्यक्रम करने का आश्वासन दिया।
डॉ. मिश्राजी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल क्रिकेट तक सीमित न रहें, बल्कि बॉक्सिंग जैसे खेलों में भी आगे आएं और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है और इसे आगे और विस्तार देने की दिशा में प्रयास जारी हैं।
इस अवसर पर पुलिस एवं रेलवे कोटे से जुड़े कई खिलाड़ी एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के साथ मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर बॉक्सिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने एवं उत्तर प्रदेश को देश में अग्रणी बनाने का संकल्प लिया ।
*इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के प्रदेशभर के गणमान्य जनों की सहभागिता: उपेन्द्र पांडेय*
आज राजधानी लखनऊ में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए अनेक गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों, अधिवक्ताओं एवं खेल जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, आपसी समन्वय तथा आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय करना रहा।
बैठक में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, अयोध्या एवं प्रतापगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रमुख लोगों ने अपने विचार रखे और संगठन को सशक्त बनाने के लिए सुझाव दिए। उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर भविष्य में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने तथा युवाओं को जोड़ने पर बल दिया।
इस अवसर पर प्रदीप पटेल, महेश पाल, राम नाथ, अनिस अहमद, गजेंद्र सिंह, सीए अरविंद, सुशील तिवारी, अजय सागर यादव (कानपुर), टी.बी. पांडेय, आलोक कुमार, विनय सिंह, ए.के. जैन, शिवम पांडेय, डॉ. अमरेश कुमार दुबे (अयोध्या), मुकेश द्विवेदी (एडवोकेट, हाईकोर्ट), सुशील कटियार (कानपुर), रोहित मिश्रा, ब्रज बिहारी शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त गौरव आनंद, गंगेश कांत मिश्रा, रितेश तिवारी, मनीष तिवारी (वाराणसी), किशन सिंह, राहुल चौबे (वाराणसी), डॉ. अवधेश शर्मा, देवेंद्र शुक्ला, आर.सी. वर्मा, नीरज अवस्थी (एडवोकेट), मयंक झा, आनंद गुप्ता, आलोक संत कबीर नगर, अभिषेक अग्रवाल, आशुतोष ओझा (वाराणसी), अरुण पांडेय (वाराणसी), पूरणॉश ओझा (प्रतापगढ़) भी बैठक में शामिल हुए।
