ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल में नि:संतानता परामर्श शिविर, 40 से अधिक मरीजों ने लिया विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श

0
18

शेख आसिफ ब्यूरो खंडवा,बुरहानपुर

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल में नि:संतानता परामर्श शिविर, 40 से अधिक मरीजों ने लिया विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श

शेख़ आसिफ बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर एवं इंदिरा आई.वी.एफ. हॉस्पिटल लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को ऑल इज़ वेल सुपर क्लीनिक, शनि मंदिर, बुरहानपुर में नि:संतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।

*विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी आवश्यक सलाह*

शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिश गुप्ता एवं इंदिरा आई.वी.एफ. हॉस्पिटल लिमिटेड की इंफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. भूमिका शुक्ला ने मरीजों की समस्याओं को समझते हुए नि:संतानता से संबंधित विभिन्न समस्याओं, जांच और उपचार के संबंध में आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

*जांच और उपचार प्रक्रिया की दी जानकारी*

चिकित्सकों ने मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार उचित जांच, संभावित उपचार तथा आगे की चिकित्सा प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। शिविर के माध्यम से मरीजों को नि:संतानता से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।

*संचालक कबीर चौकसे के दिशा-निर्देशन में हुआ आयोजन*

यह स्वास्थ्य शिविर ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों की सहभागिता रही और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आयोजकों के अनुसार, ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श पहुंचाना और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here