ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा,सरोला में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

0
31

शेख आसिफ ब्यूरो खंडवा,बुरहानपुर

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा,सरोला में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

बुरहानपुर। मध्य भारत के प्रमुख मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा 19 अगस्त को ग्राम सरोला, जिला बुरहानपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

*डॉ. अकरम खान ने मरीजों की जांच कर दिया परामर्श*

शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. अकरम खान ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जांच भी की गई।

*मौसमी बीमारियों से बचाव की दी सलाह*

चिकित्सक ने मरीजों को बदलते मौसम के दौरान होने वाली विभिन्न बीमारियों एवं स्वास्थ्य संबंधी विकारों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की बात कही।

*संचालक कबीर चौकसे के दिशा-निर्देशन में हुआ शिविर*

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा-निर्देशन में किया गया। शिविर के आयोजन में ग्राम सरोला के सरपंच एवं उपसरपंच का विशेष सहयोग रहा।

*ग्रामीणों ने की नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की सराहना*

शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने वाले ग्रामीणों ने ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए काफी उपयोगी हैं, क्योंकि इससे उन्हें अपने गांव में ही प्राथमिक स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिल जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here