हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ होलिका दहन,महिला-पुरुषों ने गुलाल लगाकर दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

0
77

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ होलिका दहन,महिला-पुरुषों ने गुलाल लगाकर दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं।IMG 20260303 WA0001 IMG 20260303 WA0002

हटा/नगर उपकाशी हटा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मे स्थित शिव मंदिर के समीप स्थानीय रहवासियों द्वारा पूर्ण श्रद्धा, भक्ति भावना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्वक किया गया। पूजन-अर्चन कर अग्नि प्रज्ज्वलित की गई तथा धर्म लाभ की कामना करते हुए परिवारों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर कॉलोनी के महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वातावरण भक्ति गीतों, जयकारों और धार्मिक उल्लास से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने परंपरानुसार होलिका की परिक्रमा कर सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।
होलिका दहन के पश्चात सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में अपार उत्साह, आनंद और भाईचारे का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कॉलोनी में धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए होलिका दहन किया गया, जिसमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर भाग लिया तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here