जै जै के जयकारों से गूंजा अजब धाम: 2026 जै-जै महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब।

हटा/अजब धाम मे सनातन श्रद्धा और दिव्य भक्ति के अनुपम संगम के बीच वर्ष 2026 के जै-जै महोत्सव में अजब धाम पूर्णतः भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। “जै-जै सरकार की जय” के गगनभेदी जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ के बीच जै-जै दरबार आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा।
पूरे दरबार को सुमन-मालाओं और रंग-बिरंगे पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया था। जै-जै सरकार का विधिवत अभिषेक कर दिव्य श्रृंगार किया गया। अजब धाम के आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के पावन सान्निध्य में छोटे सरकार ने चरण पादुका का श्रद्धापूर्वक पूजन किया। तत्पश्चात आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं ने क्रमबद्ध तरीके से दर्शन कर जै-जै सरकार से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत दिखाई दिया।मंचासीन छोटे सरकार का भी श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया गया। भक्तों की आंखों में अटूट आस्था और हृदय में भक्ति का भाव स्पष्ट झलक रहा था।
श्री रामचरितमानस महायज्ञ की पूर्णाहुति, विश्व शांति का संकल्प महोत्सव के अंतर्गत लोककल्याण एवं विश्व शांति के उद्देश्य से आयोजित एक मासिक श्री रामचरितमानस महायज्ञ की विधिवत पूर्णाहुति संपन्न हुई। यज्ञशाला में प्रातः से सायं तक महिलाओं, पुरुषों, बच्चों, युवाओं एवं वृद्धों की लंबी कतारें परिक्रमा के लिए लगी रहीं। वेद मंत्रों की पवित्र ध्वनि और “सीताराम” के उच्चारण से संपूर्ण परिसर दिव्यता से आलोकित हो उठा परिक्रमा के दौरान आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ा। भक्त वेदमंत्रों के मध्य श्रद्धा भाव से परिक्रमा करते हुए यज्ञ में आहुति अर्पित करते नजर आए। भीड़ को देखते हुए आयोजकों द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
लोकभजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
महोत्सव के अवसर पर बुंदेलखंड के सैकड़ों प्रसिद्ध लोक कलाकारों ने दोपहर 12 बजे से लेकर देर रात्रि तक एक से बढ़कर एक भक्ति एवं लोकभजन प्रस्तुतियां दीं। ढोलक, हारमोनियम और मंजीरों की मधुर ध्वनि के साथ भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा अजब धाम “हरि नाम” और “राम धुन” से गुंजायमान रहा।
इस प्रकार 2026 का जै-जै महोत्सव आध्यात्मिक ऊर्जा, वैदिक परंपरा और भक्तिभाव की दिव्य छटा के साथ संपन्न हुआ, जिसने प्रत्येक श्रद्धालु के हृदय में भक्ति और शांति का अमिट संचार
