शिवाजी महाराज की जयंती पर टपालचाल में स्थापित होने वाली प्रतिमा का निकला विशाल चल समारोह।

0
62

शिवाजी महाराज की जयंती पर टपालचाल में स्थापित होने वाली प्रतिमा का निकला विशाल चल समारोह।IMG 20260219 WA0070 IMG 20260219 WA0067 IMG 20260219 WA0066 IMG 20260219 WA0069

12 फीट ऊंची शिवाजी की प्रतिमा आज पैडल स्टल पर होगी स्थापित 6 जून को होगा अनावरण।

खंडवा। शिवाजी जयंती के अवसर पर आज खंडवा नगर जय शिवाजी, जय भवानी के नाम से गूंज उठा। टपाल चाल पर स्थापित होने वाली घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी महाराज की 12 फुट प्रतिमा का आगमन जयपुर से खंडवा हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि भव्य शोभा यात्रा में डीजे, बैंड, बाजे, ढोल भजन मंडली एवं घोड़े पर सवार शिवाजी एवं महारानी लक्ष्मीबाई के साथ संत गण एवं बड़ी संख्या शहर वासी शामिल हुए। शिवाजी महाराज की प्रतिमा की यह शोभा यात्रा सूत मिल इंदौर रोड से पडावा, टाउन हॉल, घंटाघर, मुंबई बाजार होते हुए टपाल चाल पहुंची। जहां धर्म सभा एवं मंचीय कार्यक्रम के साथ शिवाजी महाराज की महा आरती का आयोजन भी हुआ। सुनील जैन ने बताया कि खंडवा नगर की प्रथम बड़ी शिवाजी महाराज की प्रतिमा 12 फीट ऊंची और 9 टन वजन की है जो टपाल चल चौराहे पर स्थापित होने जा रही है। स्थापित होने के बाद शिवाजी महाराज के वंशजों के हाथों इसका विधिवत अनावरण आयोजित होगा। 4 साल के सफल प्रयासों का युवाओं का सपना आज पूर्ण हुआ। प्रतिमा स्थापना के अध्यक्ष मनोज सांवले और सुनील बावले ने बताया कि समाज जनों ने प्रतिमा लगाने के लिए पहल की थी और ₹100 से धनराशि एकत्रित कर इस बड़े अभियान को सफलता मिली। छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक और कुशल रणनीतिकार थे उन्होंने हिंदवि स्वराज स्थापना के लिए मुगलों के खिलाफ संघर्ष किया। अपनी अनुशासीत सेना और छापामार युद्ध नीति के कारण वे इतिहास के सबसे कुशल रणनीतिकारों में से एक माने जाते हैं। सुनील जैन ने बताया कि पूरी यात्रा में स्वागत मंच के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक दलों द्वारा के प्रतिनिधियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा एवं मंचीय कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रतिनिधि के रूप में भतीजे गजेंद्र पाटील, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तंनवे,अमर यादव, मंगल यादव, रितेश गोयल, डॉ अनिल अरझरे,पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, राम ढागोंरे,सुनील जैन, धर्मेंद्र बजाज, सुधांशु जैन, मनीषा पाटिल, ज्योति बालंचकर, प्रतिमा स्थापित सदस्य मनोज सावले, सुनील सोनू बावले, नागेश वालंचकर, रवि अव्हाड,हरीश खाड़े, शीशोर जैन, सोनू एंगे माणीक अव्हाड, अनिल भगत सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु हजारों की संख्या में उपस्थित हुए अंत में विशाल भंडारे का आयोजन भी संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here