जनसमस्याओं को लेकर विधानसभा में मुखर रहीं हटा विधायक उमा देवी खटीक, क्षेत्रहित में उठाया अहम प्रश्न।

0
356

जनसमस्याओं को लेकर विधानसभा में मुखर रहीं हटा विधायक उमा देवी खटीक, क्षेत्रहित में उठाया अहम प्रश्न।

IMG 20260218
हटा/हटा विधानसभा क्षेत्र की जनप्रतिनिधि उमा देवी खटीक ने दिनांक 19.02.2026 को विधानसभा की प्रश्नोत्तर सूची में तारांकित प्रश्न क्रमांक 22 क्रमांक-541के माध्यम से क्षेत्र से जुड़े एक महत्वपूर्ण विषय को प्रभावी ढंग से सदन में उठाया। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी मजरा-टोला तथा राजस्व ग्रामों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट किए जाने संबंधी प्रश्न प्रस्तुत किया, जिस पर राजस्व विभाग द्वारा संशोधित उत्तर दिया गया।
प्रश्नोत्तर सूची के पृष्ठ क्रमांक 15 में प्रकाशित उत्तर के भाग (क) एवं (ग) में संशोधन करते हुए राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने अवगत कराया कि हटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तहसील हटा, तहसील पटेरा एवं उप तहसील हिंडोरिया में कोई भी ग्रामीण अथवा शहरी मजरा-टोला अस्तित्व में नहीं है। साथ ही किसी भी मजरा-टोला को पृथक रूप से राजस्व ग्राम घोषित नहीं किया गया है, अतः शेष प्रश्न उत्पन्न नहीं होता।
उत्तर के भाग (ग) में यह भी स्पष्ट किया गया कि हटा नगर में गौरीशंकर के समीप स्थित शहरी टोला (मुहल्ला) पूर्व से ही नगर पालिका परिषद हटा की सीमा में गौरीशंकर वार्ड क्रमांक-1 के रूप में दर्ज है। इसलिए उसे अलग से राजस्व ग्राम घोषित किए जाने का प्रश्न नहीं उठता। संबंधित क्षेत्र में पट्टाधिकार प्रदान करने की प्रक्रिया पूर्व में ही अधिनियमों एवं योजनाओंजैसे राजीव गांधी आश्रम योजना तथा मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार धारणाधिकार योजना के अंतर्गत पूर्ण की जा चुकी है तथा पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार पट्टे वितरित किए जा चुके हैं। अतः पुनः पृथक पट्टा वितरण की आवश्यकता नहीं है।
विधानसभा में यह विषय उठाए जाने से क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक स्थिति की स्पष्ट जानकारी प्राप्त हुई है। विधायक उमा देवी खटीक ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है की वह हमेशा ही क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं एवं नागरिक अधिकारों के प्रति सजग, प्रतिबद्ध एवं सक्रिय हैं। उनके इस प्रयास की क्षेत्र की जनता द्वारा सराहना की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here