कुण्डलपुर में अहिंसा के अवतार ,भगवान श्री महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0
68

कुण्डलपुर में अहिंसा के अवतार ,भगवान श्री महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गयाIMG 20260331 WA0048 IMG 20260331 WA0047

*श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई*
दमोह/सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से जैनधर्म के चौबीसवे तीर्थंकर, वर्तमान शासन नायक, अहिंसा के अवतार, विश्ववंदनीय भगवान श्री महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव 30मार्च 2026 चैत शुक्ल तेरस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया ।
इस अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी, भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धि कलश, आरती,महावीर पूजन, विधान हुआ। श्रीजी का पालना झुलाया गया। प्रचार मंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि प्रथम अभिषेक ,शांतिधारा, रिद्धिकलश आदि करने का सौभाग्य गाजियाबाद इंदौर टीकमगढ़ जयपुर फिरोजाबाद मंदसौर आदि
देश के अलग-अलग जगह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त किया। दोपहर में वर्धमान सागर के सामने स्थित शिखर मंदिर से गाजे बाजे के साथ नाचते गाते श्री जी की भव्य विमान शोभायात्रा निकाली गई जो कुण्डलपुर नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय विद्या भवन पहुंची।शोभायात्रा में जगह-जगह श्री जी की आरती की गई। विद्याभवन में अभिषेक शांतिधारा पूजन आदि धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुये।सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना , पूज्य बड़े बाबा एवं भगवान महावीर स्वामी की संगीतमय महाआरती हुई ।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here