पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के सानिध्य में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को मिला अवसर: उत्तम बनर्जीजी(प्रांत कार्यवाह)

0
74

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के सानिध्य में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को मिला अवसर: उत्तम बनर्जीजी(प्रांत कार्यवाह)IMG 20260331 WA0049 IMG 20260331 WA0050

*पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के तत्वावधान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्नःडॉ. राकेश मिश्र*

*नयागांव की टीम बनी विजेता व मेंहुती बनी उपविजेता: रवि शंकर द्विवेदी*

*व्यंकटेश क्लब सतना में खेला गया रोमांचक वॉलीबॉल टूर्नामेंट, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम: आनंद शुक्ला जी*

सतना। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास एवं श्री व्यंकटेश क्लब सतना के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में सतना एवं मैहर जिले की कुल 24 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

*पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के तत्वावधान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्नःडॉ. राकेश मिश्र*
कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रातः न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र जी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों से इस प्रकार के वालीबाल खेल आयोजन निरंतर किए जा रहे हैं और भविष्य में भी इन्हें जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास खेल एवं युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सतत कार्य कर रहा है। सतना हाफ मैराथन हो या वालीबाल प्रतियोगिता हो, यह दोनों बड़े आयोजन सतना के लिये स्वर्णिम अवसर बन चुके हैं ।सतना जिले में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।जो जिले की पहली प्रतियोगिता होगी।

*सतना की मेहुंती एवं नयागांव टीम का फाइनल शानदार प्रदर्शन: विष्णु नारायण पांडे जी*

प्रतियोगिता को चार पूलों में विभाजित किया गया था, जिसमें विभिन्न गांवों एवं संस्थानों की टीमों ने भाग लिया।
पूल A में व्यंकटेश क्लब- A, सीमले, घिरौंदी, महुला, रामपुर एवं विट्स कालेज सतना की टीमें शामिल रहीं।
जबकि पूल B में बरकला, खुटहा, पननई, सिंहपुर, व्यंकटेश -B एवं रीवा विश्व विद्यालय की टीमों ने भाग लिया।
पूल C में मेहुती B, कुलगढ़ी, सोनवर्षा, तिघरा, रामकृष्णा कॉलेज एवं मेंहुती-A की टीमें रहीं।
पूल D में नयागांव, मढ़ी, बीरनी, किटहा, आईटीआई एवं चूंद की टीमों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सभी मुकाबले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। स्थानीय दर्शकों की बड़ी संख्या में उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही और प्रतियोगिता शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

*नयागांव की टीम बनी विजेता व मेंहुती बनी उपविजेता: रवि शंकर द्विवेदी*

रविवार सायं 5 बजे समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें नयागांव एवं मेहुती की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।जिसमें नयागांव की टीम विजेता रही एवं विजेता ट्रॉफी प्राप्त की। सभी खिलाड़ियों को पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा स्मृति चिन्ह, दीवार घड़ी , कंबल एवं अन्य सामग्री कपड़े के विशेष थैले में प्रदान की गई। विजेता टीम को छह हज़ार रुपये नगद पुरस्कार एवं उप विजेता को चार हज़ार रूपये नक़द पुरस्कार दिया गया। सभी खिलाड़ियों का अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया एवं माँ अन्नपूर्णा की प्रतिमा भेंट की गई।

*समापन कार्यक्रम में श्री उत्तम बनर्जी ( प्रांत कार्यवाह) रहे मुख्य अतिथि:डॉ. राकेश मिश्र*

समापन समारोह के अवसर सभी अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया एवं मॉं अन्नपूर्णा का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री उत्तम बनर्जी जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन जिले की खेल प्रतिभाओं को उभारने की दिशा में डॉ. राकेश मिश्रजी का अत्यंत सराहनीय प्रयास है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि जिले की दो महिला टीमों की भागीदारी इस बात का संकेत है कि अब खेलों में बेटियों को भी मंच मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे आयोजनों को समाज और संगठनों का सहयोग मिलता रहे, तो जिले की प्रतिभाएं और अधिक निखरकर राष्ट्रीय स्तर पर सामने आएंगी। आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों को उन्होंने बधाई दी।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री विष्णु पांडे जी द्वारा किया गया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन श्री रविशंकर द्विवेदी जी ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

*इनकी रही उपस्थिति:*

समापन समारोह में विशेष अतिथि डॉ. संजय माहेश्वरी (निर्देशक, बिडला हॉस्पिटल सतना), श्रीमती ममता पांडे जी (पूर्व महापौर), डॉ. सुनील अग्रवाल (सार्थक हॉस्पिटल), डॉ. बी.के. गांधी जी(अध्यक्ष रोटरी क्लब) , श्री अनंत कुमार सोनी जी (चेयरमैन, ए के एस विश्वविद्यालय), श्री अजय अग्रवाल जी (डायरेक्टर दैनिक भास्कर), श्री जी.पी. रिछारिया, प्रो.एस सी राय (प्राचार्य), श्री अशोक गुप्ता जी, श्री संजय अग्रवाल, श्री एस.पी. पांडे जी, प्रो. राजेंद्र त्रिपाठी, श्रीमती शीलम सैनी, श्रीमती नीता सोनी(पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा), रश्मि सैनी, वर्षा शर्मा, श्रीमती विनीता शर्मा, श्रीमती राखी पांडे, श्रीमती पूनम मिश्रा, श्रीमती किरण दुबे, श्रीमती वर्षा सिंह, राजेश त्रिपाठी नीलू, विजय सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here