महापौर द्वारा सूरजकुंड वार्ड में रेलवे के निर्माणाधीन कार्य को लेकर अतिक्रमण विषय पर हुई सकारात्मक चर्चा।

खंडवा। महापौर अमृता अमर यादव द्वारा शहर के सूरजकुंड वार्ड क्षेत्र में रेलवे विभाग द्वारा चल रहे निर्माणाधीन कार्य के दौरान अतिक्रमण क्षेत्र में आने वाले हिस्सों को लेकर आज जिला कलेक्ट से विस्तृत एवं प्रभावी चर्चा की गई।
चर्चा के दौरान नागरिकों की समस्याओं एवं उनके आजीविका के साधनों को प्रमुखता से रखते हुए यह बात रखी गई कि रेलवे के निर्माण कार्य के अंतर्गत जिन क्षेत्रों में अतिक्रमण प्रभावित हो रहा है, वहां कार्यवाही पूरी संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण से की जाए।
इस पर कलेक्टर महोदय द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर साहब को यह निर्देशित किया गया कि अतिक्रमण को स्पष्ट रूप से चिन्हित किया जाए एवं नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि जिन प्रभावित व्यक्तियों के पास भूमि संबंधी वैध (लीगल) दस्तावेज पाए जाते हैं, उन्हें रेलवे विभाग द्वारा मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।
बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय न हो एवं सभी कार्य पारदर्शिता एवं समन्वय के साथ संपन्न हों।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, जिला महामंत्री श्री धर्मेंद्र बजाज, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रियांशु चौरे, MIC सदस्य श्री सोमनाथ काले, वार्ड पार्षद श्री संतोष सारवान, वेदप्रकाश मालाकार एवं अन्य उपस्थित रहे।
उक्त चर्चा के पश्चात यह विश्वास बना है कि सभी हितों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन एवं रेलवे विभाग द्वारा सकारात्मक एवं न्यायपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
