मध्य प्रदेश बजट 2026-27 : खंडवा जिले को मिली सौगातों की बरसात,बजट मे पंधाना विधानसभा के दर्जनों कार्यों को मिली स्वीकृति

0
62

मध्य प्रदेश बजट 2026-27 : खंडवा जिले को मिली सौगातों की बरसात,बजट मे पंधाना विधानसभा के दर्जनों कार्यों को मिली स्वीकृतिIMG 20260218 WA0015

पंधाना विधायक छाया मोरे ने मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा, PWD मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया

खंडवा। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट में खंडवा जिले के विकास को नई गति देने वाली कई महत्वपूर्ण स्वीकृतियाँ मिली हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की यह बजट जिले के लिए बुनियादी ढांचे, सड़क, आवास, शहरी विकास और लोक निर्माण कार्यों के क्षेत्र में ऐतिहासिक साबित हो रहा है। पंधाना विधायक छाया मोरे ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह बजट ग्रामीण और शहरी विकास के संतुलित विस्तार का मार्ग प्रशस्त करेगा।

खंडवा जिले को मिली स्वीकृतियाँ, क्षेत्र की दशा और दिशा दोनों बदलेंगी।”

लोक निर्माण एवं सड़क विकास को बड़ी सौगात
राज्य बजट के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग (PWD) और सड़क एवं सेतु मद में व्यापक प्रावधान किए गए हैं, जिनका सीधा लाभ खंडवा जिले को मिलेगा।
प्रमुख प्रावधान –
राज्य राजमार्ग एवं जिला सड़कों के निर्माण हेतु बड़े पैमाने पर राशि स्वीकृत
ग्रामीण संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए विशेष प्रावधान
पुल एवं सेतु निर्माण के लिए अलग मद में राशि
शासकीय भवनों के रख-रखाव व नवीन निर्माण के लिए बजट वृद्धि
लोक निर्माण विभाग के पूंजीगत व्यय अंतर्गत राज्यभर में सड़क एवं सेतु निर्माण के लिए हजारों करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिसमें खंडवा जिले के प्रमुख मार्गों के उन्नयन और नई सड़कों की स्वीकृति शामिल है।

शासकीय भवन व आवास निर्माण

समाज सेवी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शासकीय कार्यालय भवनों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए बजट में वृद्धि सरकारी आवासों के निर्माण हेतु पृथक प्रावधान शहरी विकास एवं राजधानी विकास मद में पूंजीगत व्यय स्वीकृत
इन स्वीकृतियों से खंडवा एवं पंधाना क्षेत्र में प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलेगी।

शहरी विकास और आधारभूत संरचना

शहरी विकास मद के अंतर्गत नगर निकायों को अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण हेतु राशि प्रदान की गई है। इससे सड़क चौड़ीकरण ड्रेनेज व्यवस्था सुधार शासकीय परिसरों का उन्नयन विद्युत एवं जल संरचना सुधार जैसे कार्यों को गति मिलेगी।

विधायक छाया मोरे ने जताया आभार

पंधाना विधायक छाया मोरे ने कहा “मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में यह बजट विकासोन्मुखी, जनहितैषी और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। खंडवा जिले को मिली स्वीकृतियाँ आने वाले वर्षों में क्षेत्र को नई पहचान देंगी। मैं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जी का भी धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ, जिन्होंने संतुलित और दूरदर्शी बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने कहाँ की मै लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह जी का भी धन्यवाद ज्ञापित करती जिन्होंने मेरे विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कों को बजट मे स्वीकृति प्रदान की उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण सड़कों के जाल को मजबूत करने से किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। विकास की नई दिशा
इस बजट से खंडवा जिले में सड़क संपर्क बेहतर होगा
प्रशासनिक भवनों का आधुनिकीकरण होगा।

ग्रामीण-शहरी संतुलित विकास को बल मिलेगा

रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह बजट खंडवा जिले को अधोसंरचना के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

खंडवा के सुनहरे भविष्य का बजट

मध्यप्रदेश बजट 2026-27 ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकार का फोकस आधारभूत संरचना, ग्रामीण कनेक्टिविटी और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण पर है। खंडवा जिले को मिली ये स्वीकृतियाँ विकास की नई कहानी लिखने की ओर अग्रसर हैं। पंधाना विधायक छाया मोरे ने इसे “खंडवा जिले के सुनहरे भविष्य का बजट” बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को साधुवाद दिया।

पंधाना विधानसभा के इन प्रमुख कार्यों को मिली बजट स्वीकृति

बरुड से कालदाखेड़ी मार्ग भोजाखेड़ी बरुड़ सरसों छेगांव माखन मार्ग
सिरपुर जामली डोंगरेगांव बोरगाव मार्ग
सिंगोट मोरदड गांधवा पाड़लिया शिवल मार्ग
पंधाना निहालवाड़ी डाभी पश्चिम निमाड़ सीमा तक मार्ग
पंधाना अरुद बागमला बोरगाव मार्ग
पिपलोद हीरापुर मार्ग
निहालवाड़ी सिरसोद मार्ग
कोंडावत बंजारी मार्ग 4 झूम पाइप कलवर्ट
आंवलिया पोखर मार्ग 4 झूम पाइप कलवर्ट एवं स्लेब कलवर्ट निर्माण
टेम्भी दोमाडा मार्ग 3 झूम पाइप कलवर्ट
तौरनी नावली सिर्रा मार्ग 4 झूम पाइप कलवर्ट एवं स्लेब कलवर्ट
खिडगांव पहुंच मार्ग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here