हिंदू उत्सव समिति द्वारा निकाली गई झोंकर नगर में रंगारंग गैर,एक दूसरे पर रंग लगाकर मनाया रंग पंचमी का त्योहार।
झोंकर// नगर में आज रंगपंचमी का रंगारंग त्योहार धूमधाम से मनाया गया
नगर में आज सुबह से ही बच्चों द्वारा होली खेलना शुरू हो गया था वहीं नगर के सभी नागरिकों द्वारा भी एक दूसरे पर रंग लगाकर त्योहार मनाया गया
दोपहर में नगर की मातृशक्ति द्वारा भी एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाकर उत्सव की शुरुआत की गई
इस दौरान नगर का प्रमुख बाजार पूरी तरह बंद रहा
वहीं दोपहर बाद तीन बजे हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान में रंगारंग गैर की शुरुवात की गई
जो कि नगर के चौक बाजार से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः चौक बाजार में गैर का समापन हुआ
गैर के दौरान नगर के सभी प्रमुख चौराहों पर नगर के युवाओं द्वारा साउंड लगाकर पानी की बौछार उड़ाकर गैर का स्वागत किया गया
इस दौरान मक्सी थाने का पुलिस बल पूरी तरह से नगर में मुस्तैद रहा
गैर का सफल संचालन अध्यक्ष श्री राम चौधरी,, मुकेश मंडलोई,, संजय नागर,, प्रमोद मेहता,, संजय राठौर पत्रकार,, संतोष सोनी,, के नेतृत्व में किया गया
वहीं गैर के समापन अवसर पर आभार प्रदर्शन हिन्दू उत्सव समिति के सवरक्षक ओमप्रकाश इंद्रियां एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह दिलीप कलमोदिया द्वारा माना गया
