महिला दिवस पर पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा सम्मान: डॉ. राकेश मिश्र
सिविल सेवा परीक्षा में 331वीं रैंक प्राप्त कु. भूमिका जैन का हुआ सम्मान : विजय पटेल
सतना। भारतीय सिविल सेवा (UPSC) परीक्षा में 331वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करने वाली कु. भूमिका जैन को समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं। कु. भूमिका जैन, श्री मनोज कुमार जैन की सुपुत्री हैं और उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।
इस अवसर पर पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुँचकर कु. भूमिका जैन एवं उनके पिता श्री मनोज कुमार जैन का अंगवस्त्र, पुस्तक व मॉ अन्नपूर्णा का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया तथा उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने भी कु. भूमिका जैन को फोन पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि कु. भूमिका जैन की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। डॉ. मिश्र ने कु. भूमिका जैन एवं उनके पिता श्री मनोज कुमार जैन से फोन पर बातचीत कर उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
न्यास के पदाधिकारियों ने कहा कि कु. भूमिका जैन की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी लगन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास प्रतिभाओं के सम्मान का सदैव कार्यक्रम करती है। जिसके कारण अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है ।
*इनकी रही उपस्थिति:*
सेवा न्यास की कार्यकर्ता श्रीमती शीलम सैनी, रश्मि सैनी, पूनम यादव, प्रिया त्रिपाठी, संजीता सैनी एवं विजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
