खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने VB-G राम G योजना की सराहना की, कहा- गरीब परिवारों के लिए कारगर साबित होगी।
वे
खंडवा। लोकसभा क्षेत्र खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बुधवार को स्थानीय मीडिया से रूबरू होते हुए केंद्र सरकार की नई विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना, जिसे संक्षेप में VB-G राम G या जी राम जी योजना कहा जा रहा है, की जोरदार तारीफ की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालय पर विबी जी रामजी योजना को लेकर पत्रकार वार्ता की जा रही है। गुरुवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के माध्यम से सांसद श्री पाटिल ने ने इस इस बहुउद्देशीय योजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा की यह गरीब ग्रामीण परिवारों के लिए एक क्रांतिकारी कदम हें श्री पाटिल ने कहा कि यह योजना मनरेगा की कमियों को दूर करते हुए ग्रामीण भारत को मजबूत बनाएगी।
सांसद पाटिल ने मीडिया से बातचीत में कहा, “यह योजना गरीब परिवारों के लिए बेहद कारगर साबित होगी। जहां पहले मनरेगा में 100 दिनों का रोजगार गारंटी था, वहीं अब VB-G राम G योजना के तहत 125 दिनों का रोजगार मिलेगा। इससे ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ेगी और विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में मदद मिलेगी।”
उन्होंने आगे कहा कि योजना में जल संरक्षण, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, आजीविका और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों पर फोकस है, जो गांवों के समग्र विकास को सुनिश्चित करेगा। मजदूरी भुगतान को साप्ताहिक या अधिकतम 15 दिनों में अनिवार्य करने और देरी पर मुआवजा देने के प्रावधान को सांसद ने श्रमिकों के हित में बड़ा सुधार बताया।VB-G राम G योजना की मुख्य विशेषताएं: मनरेगा की जगह लेने वाली यह नई योजना दिसंबर 2025 में संसद से पारित हुई और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बन चुकी है।
ग्रामीण परिवारों को प्रति वर्ष 125 दिनों का अकुशल मजदूरी रोजगार की गारंटी।कृषि मौसम को ध्यान में रखते हुए राज्यों को 60 दिनों की विराम अवधि का विकल्प।डिजिटल मॉनिटरिंग और बायोमेट्रिक अटेंडेंस जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं। फंडिंग में बदलाव: अब केंद्र प्रायोजित योजना के तहत राज्य भी 40% खर्च वहन करेंगे।सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन से जोड़ते हुए कहा कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी और गरीबी उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। खंडवा क्षेत्र के ग्रामीणों में इस योजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पत्रकार वार्ता में स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा की। इंदौर की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है धटना के तुरंत मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मंत्री कैलाश विजयवर्गी महापौर पुष्पमित्र भार्गव एवं जनप्रतिनिधियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। जी राम जी योजना को लेकर भी कांग्रेस इसे गलत बता रही है जबकि इस योजना से गांव गांव में विकास कार्य तेजी से होंगे पलायन रुकेगा। योजना जल्द शुरू होगी जिसका लाभ ग्राम वासियों को मिलेगा। पत्रकार वार्ता में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, महापौर अमृता अमर यादव, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे, विधायक नारायण पटेल, छाया मोरे पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष कोठारी जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज,सूरजपाल सिंह सोलंकी, राजेश तिवारी, चंद्रमोहन राठौर, प्रवक्ता सुनील जैन, ममता बोरसे प्रेमलाल पटेल, तपन डोंगरे, सुधांशु जैन, मंगलेश सिंह तोमर, श्रृंगी उपाध्याय,भरत पटेल,विवेक सारसार उपस्थित थे।
