किसी ने जीती कार,तो किसी को मिला रानी हार बालाजी धाम में सम्पन्न हुआ भव्य लकी ड्रॉ, बंपर इनामी योजना में ग्राहकों ने जीते लाखों के पुरस्कार

बालाजी ग्रुप द्वारा आयोजित आवास मेले के अंतर्गत भव्य लकी ड्रॉ कार्यक्रम का आयोजन सोमवार रात्रि को इंदौर रोड स्थित बालाजी धाम कॉलोनी में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि बालाजी ग्रुप द्वारा यह आवास मेला 9, 10 एवं 11 जनवरी को बालाजी धाम में आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में अल्टो कार स्नेह बालाजी नगर निवासी आशा लोकेंद्र सिंह तंवर ने जीती।
द्वितीय पुरस्कार 21 ग्राम सोने का रानी हार स्नेह बालाजी नगर की नंदिनी सराफ को प्राप्त हुआ।
तृतीय पुरस्कार पल्सर बाइक सुशीला बालाजी नगर निवासी अखिलेश ठाकुर ने जीता।
चौथा पुरस्कार ई-बाइक निर्मला मालवीया को मिला।
पांचवां पुरस्कार एक दिन के लिए क्लब हाउस उपयोग रेखा खेड़े, बालाजी पुरम को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अन्य प्लॉट धारकों को भी कंपलसरी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बालाजी ग्रुप के संस्थापक एवं समाजसेवी रितेश गोयल ने सभी विजेताओं एवं उपस्थित प्लॉट धारकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास और सहयोग ही बालाजी ग्रुप की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बालाजी ग्रुप भविष्य में भी इसी विश्वास के साथ गुणवत्ता एवं विकास की दिशा में निरंतर प्रगति करता रहेगा।
कार्यक्रम में बालाजी ग्रुप के मुकेश अग्रवाल, योगेश गोयल, अनुज अग्रवाल, साथ ही पूजा गोयल, गरिमा गोयल, स्नेहा गोयल एवं ग्रुप के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान उत्साह, उल्लास और पारदर्शिता का वातावरण देखने को मिला।
