सर्द सुबह में खंडवा का गर्म जोश: रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी के साथ संपन्न हुआ ‘खंडवा साइक्लाथन-2026’,सेठी ट्रस्ट द्वारा आयोजित लकी ड्रा में होंडा एक्टिवा की भाग्यशाली बनी नियति हरि रामानी।

0
71

सर्द सुबह में खंडवा का गर्म जोश: रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी के साथ संपन्न हुआ ‘खंडवा साइक्लाथन-2026’,सेठी ट्रस्ट द्वारा आयोजित लकी ड्रा में होंडा एक्टिवा की भाग्यशाली बनी नियति हरि रामानी।IMG 20260201 WA0020 IMG 20260201 WA0016

खंडवा। शीतलहर की ठिठुरन पर जब बच्चों और युवाओं का जज्बा भारी पड़ता है, तो दृश्य ‘खंडवा साइक्लाथन’ जैसा होता है। रविवार की सुबह खंडवा की सड़कों पर साइकिलों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सेठी ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस वार्षिक आयोजन में समाज के प्रबुद्ध जनों, प्रशासनिक अधिकारियों और रिकॉर्ड संख्या में स्कूली बच्चों ने कमान संभाली।

*जुम्बा की मस्ती और फिटनेस का मंत्र*

सुबह इंदौर नाका स्थित सेठी होंडा पर उत्सव जैसा माहौल था। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रवि गुप्ता ने ऊर्जावान जुम्बा सेशन करवाया, जिस पर बच्चे और बड़े जमकर थिरके। कार्यक्रम का प्रभावी और सुप्रसिद्ध मंच संचालन श्री प्रदीप जैन ने किया, जिन्होंने अपने शब्दों से प्रतिभागियों में जोश भर दिया। मशहूर टीम वाइपर ने बेहतरीन स्टंट प्रस्तुत किया।

*गणमान्य जनों ने दिखाई हरी झंडी*

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सेठी ट्रस्ट एवं सेठी परिवार द्वारा जो भी कार्यक्रम आयोजित होते हैं, उसका समय निर्धारित है हमेशा की तरह सुबह घड़ी से ठीक 07:45 पर सीनियर सिटीजन्स ने प्रतिभागियों को फिटनेस का मंत्र देते हुए इस स्वास्थ्य जागरूकता साइकिल फ़न राइड को रवाना किया । बैंक ऑफ इंडिया के जोनल मैनेजर बिश्वजीत मिश्र , डीआईजी मनोज राय, जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन गौड़ा, सीताराम पटेल, सेठी ट्रस्ट के आलोक सेठी, पलाश सेठी, पल्लव सेठी व पर्व सेठी, सेवादास पटेल सुनील जैन ने सामूहिक रूप से किया।

*स्कूली बच्चों ने रचा इतिहास*

सुनील जैन ने बताया कि सेठी ट्रस्ट बधाई का पात्र है जिनके द्वारा प्रतिवर्ष अच्छे स्वास्थ्य को लेकर साइक्लाथान जैसा बड़ा आयोजन आयोजित किया जाता है साहित्य एवं मनोरंजन की दृष्टि से अन्य कार्यक्रम भी शहर को सौगात के रूप में आयोजित होते हैं। इस साल की सबसे बड़ी विशेषता बच्चों की रिकॉर्ड तोड़ उपस्थिति रही। शहर की प्रमुख शैक्षणिक संस्थाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें प्रमुख रूप से सोफिया कॉन्वेंट स्कूल, केंद्रीय विद्यालय और मोतीलाल नेहरू स्कूल, एम.जी.एम. स्कूल, पी.एम. श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेंट जॉन्स, इंडियन पब्लिक स्कूल, पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, परसोना इंस्टीट्यूट फॉर इंग्लिश एवं शर्मा क्लासेस शामिल हुए।

*लकी ड्रॉ में पुरस्कारों की वर्षा*

रैली के समापन पर लकी ड्रॉ को लेकर भारी उत्सुकता रही। भाग्यशाली विजेताओं को मंच से पुरस्कृत किया गया:
बंपर प्राइज (एक्टिवा): नियति हरिरामानी (विशेष बात यह रही कि नियति ने कार्यक्रम से मात्र एक रात पहले ही रजिस्ट्रेशन कराया था)।
ब्लूटूथ स्पीकर्स विजेता: धृश्य सावनेर, हर्षित शर्मा, सुलेमान, हर्षराज सोलंकी और भूमिका मोरे।

*डी आई जी श्री मनोज राय ने दिए फिटनेस के मंत्र*

जितनी जरूरी एक्सरसाइज है , उतना ही जरूरी डाइट प्लान है । श्री राय ने प्रतिभागियों से कहा कि मीठे एवं ज्यादा चाय से बचें । शाम का भोजन 7:00 बजे से पूर्व करें।
*फ़ूड स्टालों पर लगी भीड़*

फ़न राइड के बाद शहर के नागरिकों और प्रतिभागियों ने फ़ूड स्टालों का आनंद लिया । बलराम गोलानी और बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से निशुल्क वाटर बाटल की व्यवस्था थी ।

*मार्ग में बने अनेकों स्वागत मंच*

शेठ एंड संस , प्रकाश हास्पिटल , बैंक ऑफ़ इंडिया पड़ावा शाखा सहित अनेकों संस्थाओं ने रास्ते में प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्वागत मंच बनाए । सिंग वॉच के पास गुड मार्निंग क्लब के साथियों ने ढोलक की थाप पर पुष्पवर्षा की ।

*मजबूत सुरक्षा और आभार*

यह जानकारी देते हुए समाजसेवी सुनील जैन ने बतलाया कि करीब 3000 साइक्लिस्टों की सुरक्षा के लिए यातायात विभाग और पदम नगर थाना मुस्तैद रहा। हिंदुस्तान अभिकरण, सेठी होंडा, सेठी टोयोटा और सेठी आर्किटेक्ट की टीम के 100 से अधिक सदस्यों ने पूरी व्यवस्था संभाली। पूरे मार्ग में साइक्लाथन का थीम सॉन्ग गूंजता रहा। अंत में सेठी ट्रस्ट के निदेशक आलोक सेठी ने रिकॉर्ड तोड़ जनभागीदारी के लिए शहरवासियों, संस्थाओं और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here