खंडवा की बेटी ने देश का मान बढ़ाया कानपुर में राष्ट्रीय पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर अब मलेशिया में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व।

0
46

खंडवा की बेटी ने देश का मान बढ़ाया
कानपुर में राष्ट्रीय पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर अब मलेशिया में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व।IMG 20260205 WA0018

कानपुर/खंडवा।
खंडवा जिले के लिए यह ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है। विजय पराशर की पुत्री विशाखा पराशर ने 31 जनवरी से 2 फरवरी तक कानपुर में आयोजित राष्ट्रीय पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने के साथ अब विशाखा पराशर को अप्रैल माह में मलेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पैरा डार्ट्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। यह उपलब्धि न सिर्फ खंडवा बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
विशाखा पराशर ने कहा,
“यह पदक मेरी मेहनत के साथ-साथ मेरे परिवार, प्रशिक्षकों और उन सभी बच्चों की उम्मीदों का प्रतीक है जो किसी न किसी संघर्ष से जूझ रहे हैं। मेरा सपना है कि मैं मलेशिया में भी भारत के लिए पदक जीतकर तिरंगा ऊँचा करूँ।”
उन्होंने आगे कहा कि खेल ने उन्हें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता सिखाई है और वे चाहती हैं कि हर बच्चा यह विश्वास करे कि हालात चाहे जैसे हों, मेहनत से हर मंज़िल पाई जा सकती है।
खंडवा की बेटी विशाखा पराशर आज सैकड़ों युवाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here