परीक्षा की तैयारी को लेकर प्रधानमंत्री के विद्यार्थियों से चर्चा के लाइव प्रसारण को छात्र-छात्राओं के साथ महापौर, विधायक, पंचायत अध्यक्ष ने भी देखा।

0
40

परीक्षा की तैयारी को लेकर प्रधानमंत्री के विद्यार्थियों से चर्चा के लाइव प्रसारण को छात्र-छात्राओं के साथ महापौर, विधायक, पंचायत अध्यक्ष ने भी देखा।IMG 20260206 WA0028

सभी उपस्थित जनों ने छात्र-छात्राओं परीक्षा की दी अग्रिम शुभकामनाएं।

खंडवा। छात्र-छात्राओं की परीक्षा के पूर्व शुक्रवार को परीक्षा पर चर्चा 2026 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा विद्यार्थियों से चर्चा की गई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि विद्यार्थियों से परीक्षा को लेकर चर्चा का प्रसारण प्रातः 10:00 बजे हुआ। पूरे देश भर के स्कूलों में प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण देखा गया। जिला मुख्यालय खंडवा में भी शिक्षा विभाग द्वारा मोतीलाल नेहरू स्कूल में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों ओर शीक्षकों द्वारा देखा गया। इस अवसर पर उपस्थित विधायक खंडवा श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे ने विद्यार्थियों को कहां की अच्छे नागरिक बनने के लिए अच्छी शिक्षा की आवश्यकता होती है मन लगाकर पढ़ाई करें और परीक्षा के समय ध्यान पूर्वक सभी प्रश्नों के उत्तर हम देंगे तो सफलता निश्चित मिलेगी, असफलता से घबराने की आवश्यकता नहीं है, हमें पुनः प्रयास करना चाहिए, अपना लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करके लक्ष्य को हासिल करना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित महापौर अमृता अमर यादव ने विद्यार्थियों को कहां की सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है हमें निरंतर अध्यापन करते रहना चाहिए यह नहीं कि हम सिर्फ परीक्षा के समय पढ़ाई करें। परीक्षा के समय से पूर्व पहुंचे और एकाग्रता के साथ जो प्रश्न के उत्तर हमें याद है उन्हें पहले पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि हमें समय प्रबंधन करते हुए पढ़ाई करना चाहिए। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित जिला पंचायत खंडवा के अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े ने भी विद्यार्थियों को आने वाली परीक्षा के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की। क्षेत्र की पार्षद श्रीमती वर्षा ललवानी ने भी सभी छात्र-छात्राओं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के आरंभ में जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी ने स्वागत उद्बोधन के साथ विद्यार्थियों को किस तरह से परीक्षा की तैयारी करना चाहिए इस पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन संदीप जोशी ने किया और आभार श्रीमती संगीता सोनवने द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविद क आनंद जैन ने विद्यार्थियों को संबोधन का सारांश बताया एवं परीक्षा पर चर्चा विषय पर लिखे गए आलेख का विद्यार्थियों से वाचन करवाया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे महापौर अमृता अमर यादव विधायक के साथ ही भावेश बिल्लोरे, संदेश गुप्ता, समाजसेवी सुनील जैन,संस्था प्राचार्य रुबिया अली विकासखंड शिक्षा अधिकारी खंडवा श्रीमती कविता वर्मा , पी डी डोंगरे, आनंद कुमार जैन सहित स्कूल की विद्यार्थी, शिक्षक एवं पालक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here