खंडवा पुलिस के हाथ लगा अनोखा चोर,केवल पुलिसकर्मियों के घरों को बनता था निशाना..12 जिले की पुलिस लाइन में अब तक कर चुका है चोरी,16 से ज्यादा मामलों का मास्टरमाइंड।

0
221

खंडवा पुलिस के हाथ लगा अनोखा चोर,केवल पुलिसकर्मियों के घरों को बनता था निशाना..12 जिले की पुलिस लाइन में अब तक कर चुका है चोरी,16 से ज्यादा मामलों का मास्टरमाइंड।IMG 20260211 WA0018(1)

(शेख़ आसिफ खंडवा)

खंडवा पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी करतूतें जानकर खुद पुलिसकर्मी भी हैरान हैं। यह आरोपी आम लोगों को नहीं, बल्कि सिर्फ पुलिस कर्मियों के घरों को ही निशाना बनाता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपेश,निवासी अलीराजपुर जिला के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में चोरी के 16 मामले दर्ज हैं। इस चोर ने 12 से ज्यादा जिले में अब तक चोरी की है और सभी जिले में केवल इसने पुलिसकर्मियों के घरों को ही निशाना बनाया है। इसके दो साथी अभी फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

इस आरोपी ने 20 जनवरी 2026 की रात का है, खंडवा पुलिस लाइन में पदस्थ यातायात थाने के आरक्षक करणपाल सिंह और सुरेश खाते के घरों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इसमें सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेत लाखों रुपये की ज्वेलरी चोरी कर ली थी। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की और पुलिस लाइन में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले । जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 30 हजार रुपये नगद और अन्य ज्वेलरी आइटम बरामद किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज और साइबर इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश में झाबुआ, अलीराजपुर और धार जिलों में लगातार दबिश दी। कई हफ्तों की मेहनत के बाद सूचना मिली कि आरोपी बुरहानपुर की ओर जा रहा है। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख आरोपी ने एक मकान की छत से छलांग लगा दी, जिससे उसका एक हाथ और एक पैर घायल हो गया। इलाज के बाद उसे खंडवा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

CSP अभिनव बारंगे ने जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, धार, बड़वानी, खंडवा, इंदौर, हरदा और नीमच जिलों में वारदात कर चुका है। खंडवा की घटना में उसके साथ रमेश और भूरलिया नाम के दो अन्य साथी भी शामिल थे, जिनकी तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here