खंडवा में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती,बालाजी धाम कॉलोनी से निकला भव्य चल समारोह, घंटाघर पर मूर्ति का अनावरण।

0
48

खंडवा में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती,बालाजी धाम कॉलोनी से निकला भव्य चल समारोह, घंटाघर पर मूर्ति का अनावरण।IMG 20260219

खंडवा में आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाई गई। जयंती के पावन अवसर पर शहर में ऐतिहासिक और भव्य आयोजन देखने को मिला। कार्यक्रम के अंतर्गत आज छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का विधिवत अनावरण एवं प्रतिष्ठापन किया गया।

जयंती समारोह के तहत इंदौर रोड स्थित बालाजी धाम कॉलोनी, जो न केवल शहर बल्कि पूरे प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ कॉलोनियों में गिनी जाती है, वहां से एक विशाल चल समारोह का शुभारंभ किया गया। जहां बालाजी ग्रुप के संस्थापक रितेश गोयल एवं अन्य सदस्य और पूरी टीम बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

बालाजी ग्रुप द्वारा चल समारोह में शामिल सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा, अल्पाहार वितरण एवं आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके पश्चात चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ा। यह इंदौर नाका, पदमनगर, पड़ावा चौक, घंटागर सहित शहर के विभिन्न मुख्य चौराहों से गुजरता हुआ ट पहुंचा। पूरे मार्ग में जय शिवाजी, जय भवानी के गगनभेदी नारों से वातावरण शिवमय हो गया।
सैकड़ों लोगों के साथ अनेक रथ, घोड़े, एवं डीजे के साथ चल समारोह
टपालचाल पहुंचकर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का विधिवत स्थापना एवं अनावरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक संगठन, युवा वर्ग, महिलाएं और श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम में देशभक्ति, शौर्य और स्वाभिमान की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here