45 लाख से होगा प्रोफेसर कॉलोनी की सड़कों का डामरीकरण सबनानी ने किया भूमि पूजन।

0
58

45 लाख से होगा प्रोफेसर कॉलोनी की सड़कों का डामरीकरण सबनानी ने किया भूमि पूजन।IMG 20260222 WA0036 IMG 20260222 WA0035

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 24 की प्रोफेसर कॉलोनी की आंतरिक सड़क मार्गो का डामरीकरण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा, जिसका भूमि पूजन रविवार को क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा किया गया।
दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास के कार्य किया जा रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक के द्वारा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है रविवार को क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी में रोड डामरीकरण कार्य का विधायक भगवानदास सबनानी ने भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किया जा रहे हैं, संपूर्ण क्षेत्र के विकास के लिए कार्य योजना बनाकर उन पर अमल किया जा रहा है।
माननीय मूख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की विकास योजनाओं का लाभ संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र को मिल रहा है, निकट भविष्य में कई बड़ी योजनाओं का भी लाभ दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के साथ पूरे भोपाल को मिलेगा।
सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ प्रत्येक नागरिकता को मिले, और उनकी सुविधाओं का विस्तार हो यही हम सब जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है। कार्य की गुणवत्ता के साथ समय अवधि का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here