श्री ग्यारह कुण्डीय शिव शक्ति रुद्र महायज श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन उदयपुरा (गढ़ाकोटा) में 21 अप्रैल से

0
14

श्री ग्यारह कुण्डीय शिव शक्ति रुद्र महायज श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन उदयपुरा (गढ़ाकोटा) में 21 अप्रैल से।

IMG 20260413

जिला सागर के ग्राम उदयपुरा तह. गढ़ाकोटा में आगामी 21 अप्रैल 2026 से 28 अप्रैल 2026 तक
श्री ग्यारह कुण्डीय शिव शक्ति रुद्र महायज श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उदयपुरा से सरपंच प्रतिनिधि भैया विश्वजीत सिंह ने कहा कि महान हर्ष का विषय है कि जगत पिता भूत भावन श्री अर्धनारेश्वर महादेव एवं दक्षिण मुखी हनुमान जी की असीम कृपा से स्वामी श्री कृष्णानन्द जी महराज की सत् प्रेरणा से विश्व कल्याणार्थ हेतु हमारे ग्राम उदयपुरा में श्री ग्यारह कुण्डीय शिवशक्ति रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमयी शिव महापुराण कथा जान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। विश्व में व्याप्त अशांति, दुख, दरिद्र, अनावृष्टि, प्रलय को दूर करने का एक मात्र उपाय महायज्ञ ही है। यज्ञ कर्ता श्री कृष्णानंद जी महाराज एवं सहयोगी संत स्वामी श्री चंद्रपुरी जी महाराज, स्वामी श्री चेतनानंद जी महाराज, स्वामी श्री ब्रह्मानंद जी महाराज, स्वामी श्री गंगानन्द जी महाराज के द्वारा नित्य रात्रि में किर्तन-प्रवचन होगा। अतः सभी धर्मप्रेमी सज्जनों, माता-बहनों से निवेदन है कि इस पुनीत कार्य में तन, मन, धन रुपी सहयोग देकर इस महा यज्ञ को सफल बनावें तथा यज्ञ भगवान के दर्शन एवं संतो के आशीर्वाद प्राप्त करके पुण्य के भागीदार बनें और अपना जीवन कृतार्थ करें। यज्ञ संरक्षक – दक्षिण मुखी हनुमान , यज्ञकर्ता श्री कृष्णानंद जी महाराज जी (उज्जैन शिवधाम आश्रम मो. -9506685486) स्वामी श्री चेतनानंद जी महाराज
स्वामी श्री ब्रम्हानंद जी महाराज
प. श्री गोविंद शरण जी महाराजआयोजन में पं. श्री गोपाल भार्गव जी पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक का मुख्य आतिथ्य रहेगा ।कथा व्यास श्री अभिमन्यु कृष्ण शास्त्री श्री धाम वृंदावन, यज्ञाचार्य पं. श्री राजेश दुबे जी जबलपुर कार्यक्रम का विवरण कलश यात्रा गणेश पूजन दिनाँक 21. 04. 2026, मंगलवार (बैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्थी) यजमान हेमाद्री एवं स्नान, रुद्राभिषेक ,दिनाँक 22. 04. 2026, बुधवार (बैशाख शुक्ल पक्ष पंचमी) गृह स्थापना, ब्राम्हण वरण देवता पूजन, मंडप प्रवेश दिनाँक 23. 04. 2026, गुरुवार (बैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी) अग्नि मंथन एवं हवन प्रारंभ दिनाँक 24. 04. 2026, शुक्रवार (बैशाख शुक्ल पक्ष अष्टमी),ब्राम्हणभोज, विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण
दिनाँक 28. 04. 2026, मंगलवार (वैशाख शुक्ल पक्ष बारस) यज्ञ हवन प्रारंभ – सुबह 7 बजे से
शिव पुराण कथा – दोप. 3 बजे से
महारुद्राभिषेक – प्रतिदिन 1 बजे
संतों द्वारा संगीतमयी प्रवचन- रात्रि 8 बजे से,स्वामी श्री चन्द्रपुरी जी महाराज,स्वामी श्री गंगानंद जी महाराज। भव्य पवन कथा स्थल दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर ग्राम उदयपुरा, तह. गढ़ाकोटा जिला-सागर (म.प्र.)। नोट: इस रुद्र महायज्ञ में जो भी श्रद्धालु महारुद्राभिषेक करना चाहते है नि शुल्क व्यवस्था की गई है।आयोजनकर्ता समस्त धर्मप्रेमी बंधु समस्त ग्रामवासी उदयपुरा ने सभी भक्तों से पधारने का निवेदन किया है। भव्य दिव्य आयोजन में सम्मिलित ग्राम – खैरी, अकला, नरेटा, मैनाई, धोनाई, बाबूपुरा, गुंजौरा, फुलर, देवपुरा, झागरी, ऊंटखेड़ा, तखतगंज, बड़ी पठरिया, मोठार नायक, बिछिया, पिपरिया डिगर्रा, गढ़ाकोटा रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए संपर्क सूत्र-
7000536616,9131577440,9300428438 9329581227, 9669708969

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here